Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पूजा आनंदो मिष्टि संघे- श्रोताओं संग संगीतमय स्तुति

radio mistiपूजा आनंदो मिष्टि संघे! दुर्गा पूजा के मौके पर यह फेस्टिव थीम रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम की तरफ से तैयार कराया गया है। उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले रेडियो स्टेशन रेडियो मिष्टि ने इस पावन मौके पर संगीत, मस्ती, अध्यात्म से भरे कई प्रोग्राम तैयार कराए हैं। बंगाल के मशहूर कलाकारों द्वारा तैयार देवी दुर्गा की स्तुति व अन्य संगीतमय कार्यक्रमों के जरिए रेडियो मिष्टि 29 सितंबर से दुर्गा पूजा कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विख्यात बीरेंद्र कृष्ण भद्र द्वारा महालय स्त्रोतों की प्रस्तुति होगी।

radio mistiपूजा आनंदो मिष्टि संघे! दुर्गा पूजा के मौके पर यह फेस्टिव थीम रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम की तरफ से तैयार कराया गया है। उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले रेडियो स्टेशन रेडियो मिष्टि ने इस पावन मौके पर संगीत, मस्ती, अध्यात्म से भरे कई प्रोग्राम तैयार कराए हैं। बंगाल के मशहूर कलाकारों द्वारा तैयार देवी दुर्गा की स्तुति व अन्य संगीतमय कार्यक्रमों के जरिए रेडियो मिष्टि 29 सितंबर से दुर्गा पूजा कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विख्यात बीरेंद्र कृष्ण भद्र द्वारा महालय स्त्रोतों की प्रस्तुति होगी।

यह पहली बार है जब उत्तरी बंगाल में कोई रेडियो स्टेशन महिसासुर मर्दिनी पर विख्यात बीरेंद्र कृष्ण भद्र के कार्यक्रम का प्रसारण करेगा। महालय के मौके पर रेडियो मिष्टि बघजातिन एथलेटिक क्लब, सिलिगुड़ी के साथ मिलकर 4 किमी लंबे भाईचारा दौड़ का आयोजन करेगा। साथ ही 15 किमी के अखिल भारतीय दौड़ का भी आयोजन किया गया है जिसका उदघाटन एथलीट सुष्मिता सिंह रॉय करेंगी।

रेडियो मिष्टि एक विशेष शो रोजाना प्रसारित करेगा जो कमेटी बैठकों, पूजा आयोजकों के इंटरव्यू, मूर्ति निर्माताओं और श्रद्धालुओं से बातचीत पर आधारित होगा। यह कार्यक्रम पंडाल निर्माण से लेकर मूर्ति विसर्जन तक के दिन तक चलेगा। मिष्टि पूजो परिक्रमा  नामक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पूजा के बारे में जानकारी दी जाएगी। कई सेलिब्रिटी आरजे के रूप में पूजा पंडालों में बने लाइव स्टूडियो के जरिए लाइव शो प्रसारित करेंगे। विभिन्न पूजा पंडालों में भीड़ के बारे में ताजी जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।

रेडियो मिष्टि ने श्रेष्ठ पूजा पंडालों के साथ उनके यहां से लाइव प्रसारण के लिए सहमति ली है। मिष्टि स्मृति  नाम के कार्यक्रम में उत्तरी बंगाल के वीआईपी और सेलिब्रिटी व्यक्तित्व पूजा के अपने पुराने अनुभवों का बयान करेंगे और उसे श्रोताओं से साझा करेंगे। बंगाल के शीर्ष गायक अपने संगीत व अनुभवों के साथ रेडियो मिष्टि पर हाजिर रहेंगे। मूर्ति विसर्जन के मौके पर सभी कस्बों में रेडियो मिष्टि के आरजे मौजूद रहेंगे। रेडियो मिष्टि की तरफ से पूजा पर शुभकामना संदेशों के लिए चौबीसों घंटे की मोबाइल एसएमएस सेवा शुरू की जा रही है। इसमें आए सभी एसएमएस का प्रसारण रेडियो मिष्टि पर किया जाएगा।

रेडियो मिष्टि के सीईओ  निशांत मित्तल ने बताया कि रेडियो मिष्टि हर उम्र के लोगों की रुचियों को ध्यान में रखता है, इसीलिए वह सभी का प्यारा है। हमनें पूजा पर जितने भी कार्यक्रम तैयार कराए हैं वे बेहद कल्पनाशील व प्रयोगधर्मी हैं। यह हम लोगों के लिए पहला पूजा है और हम इस मौके पर अपने श्रोताओं को सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। अपने स्थानीय तेवर और प्रयोगधर्मी विजन के चलते ही रेडियो मिष्टि स्थानीय लोगों का दिल जीत सकने में कामयाब होता रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mukesh tated

    February 7, 2010 at 8:33 am

    join b4m

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...