उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम रेडियो मिष्टि 94.3 ने बीएसएफ जवानों का संडे के दिन जमकर मनोरंजन किया। दार्जिलिंग जिले के दूधिया में बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के बीच रविवार के दिन रेडियो मिष्टि का जादू चला। आरजे नुपुर ने जवानों के बीच कई तरह के खेल, गीत, संगीत का आयोजन किया। विजेताओं को रेडियो मिष्टि की तरफ से बैज और गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी राजमल कादियान ने कहा कि जवानों के लिए यह यादगार दिन है।
आज जवानों ने रेडियो मिष्टि के रेडियो जाकी के संग-संग काफी संडे का काफी लुत्फ उठाया। इस शो के जरिए जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिला। बीएसएफ जवान और अधिकारी संगीत की धुन पर खूब झूमे। इस आयोजन के बारे में रेडियो मिष्टि के सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि रेडियो मिष्टि हमेशा ही अपने शो के जरिए स्थानीय लोगों को आपस में जोड़ने पर विश्वास करता है। जवानों के संग रविवार जैसा कार्यक्रम देश की सुरक्षा के लिए डटे अपने जवानों को रेडियो मिष्टि से जुड़ने का मौका देता है। उन्होंने बताया कि यह शो कई सीरिज में संपन्न हुआ और इसका लाइव प्रसारण किया गया।
उल्लेखनीय है कि चक दे इंडिया नाम से रेडियो मिष्टि हर हफ्ते एक विशेष शो का प्रसारण करता है। इसमें जवान और उनके परिजन अपनी पसंद के गानों के बारे में बात करते हैं और सुनते हैं।