Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रेडियो मिष्टि के एक साल, अब सिक्किम में धमाल

Radio Misty Sikkimरेडियो मिष्टि ने विस्तार अभियान के तहत रेडियो मिष्टि सिक्किम 95 एफएम लांच करने की तैयारी कर ली है। सिक्किम में और पूरे सिक्किम के लिए, यह पहला एफएम स्टेशन होगा। गंगटोक में खूबसूरत स्टूडियो बनकर तैयार है। सिलिगुड़ी से 94.3 मेगा हर्टज पर प्रसारित रेडियो मिष्टि के सिक्किम स्टेशन के लिए अलग से फ्रीक्वेंसी एलाट किया गया है। इस बारे में सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि सिलिगुड़ी से प्रसारित प्रोग्राम लोकेशन की वजह से सिक्किम में भी बड़ी आसानी से सुने जा सकते हैं।

Radio Misty Sikkimरेडियो मिष्टि ने विस्तार अभियान के तहत रेडियो मिष्टि सिक्किम 95 एफएम लांच करने की तैयारी कर ली है। सिक्किम में और पूरे सिक्किम के लिए, यह पहला एफएम स्टेशन होगा। गंगटोक में खूबसूरत स्टूडियो बनकर तैयार है। सिलिगुड़ी से 94.3 मेगा हर्टज पर प्रसारित रेडियो मिष्टि के सिक्किम स्टेशन के लिए अलग से फ्रीक्वेंसी एलाट किया गया है। इस बारे में सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि सिलिगुड़ी से प्रसारित प्रोग्राम लोकेशन की वजह से सिक्किम में भी बड़ी आसानी से सुने जा सकते हैं।

पर एक ही फ्रीक्वेंसी की वजह से दोनों स्टेशनों से प्रसारित एयरवेव्स आपस में ओवरलैप करेंगी जिससे गंगटोक स्टेशन की फ्रीक्वेंशी को कैच कर पाना मुश्किल होगा। इसी के चलते हम लोगों ने सिक्किम के लिए फ्रीक्वेंसी में चेंज करने का आवेदन दिया जिसे मंजूर कर लिया गया। रेडियो मिष्टि सिक्किम 95 एफएम की लांचिंग के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है। नई फ्रीक्वेंसी मिलने के बाद फिर से ताजा प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्लोगन बनाया गया है- नो मोर प्वाइंट्स का चक्कर। दो अलग शहरों के लिए दो अलग फ्रीक्वेंसी के बारे में श्री मित्तल ने स्पष्ट किया कि लोग हमेशा ब्रांड नेम को याद रखते हैं, फ्रीक्वेंसी नंबर को नहीं। रही भविष्य की बात तो हम 94.3 फ्रीक्वेंसी को ही पाने पर हमेशा जोर देंगे। फिलहाल फ्रीक्वेंसी में बदलाव के चलते लोगो या टैगलाइन नहीं बदलने जा रहे हैं। हम अपनी होर्डिंगों में सिर्फ फ्रीक्वेंसी नंबर बदलेंगे। हमारा टैगलाइन वही होगा- गुनगुनाते रहो

एक साल का हुआ रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम

Radio Misty Birthday Celibrationउत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 ने एक साल पूरे कर लिए। इस बर्थडे सेलीब्रेशन एक दिन नहीं बल्कि पूरे हफ्ते भर चला। रोजाना पांच घंटे का विशेष शो आयोजित किया जाता। इसमें हर रोज एक टीम लाइव परफार्म करती और श्रोताओं को मिष्टि स्टूडियो में बुलाकर उनसे आधी रात में मिष्टि बर्थडे केक कटवाया जाता। इस दौरान मिष्टि स्टूडियो और आफिस श्रोताओं व फूलों से खचाखच भरा होगा।

मशहूर भोजपुरी गायिका देवी और उनकी टोली ने रेडियो मिष्टि के एसोसिएशन में परफार्म किया। देवी की लोकधुनों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यह सेलीब्रेशन में रेडियो मिष्टि ने स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनों को भागीदार बनाया। ये हैं- अर्जुन पुरस्कार प्राप्त मंटू घोष, सुभोजीत शाहा और राष्ट्रीय कोच भारती घोष। ये सभी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए रेडियो मिष्टि की तरफ से पूरे सप्ताह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें श्रोताओं को भी हर उम्र के श्रोताओं को भागीदार बनाया गया। रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने रेडियो मिष्टि को एक वर्ष में सफलता के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय अपनी मिष्टि टीम के सदस्यों को दिया। उन्होंने बताया कि यह एक मात्र रेडियो स्टेशन है जहां गाने और शो सभी स्थानीय भाषाओं-बोलियों में प्रसारित किए जाते हैं। उन्होंने एक वर्ष में श्रोताओं द्वारा दिए गए अदभुत और अविस्मरणीय समर्थन के लिए उन्हें याद किया और उन्हें दिल से धन्यवाद कहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...