उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 ने दीप उत्सव व काली पूजा को धूमधाम से श्रोताओं संग मिलकर इंज्वाय करने का मन बनाया है। दीपों के इस त्योहार पर मिष्टि की ओर से काली पूजा आयोजकों के बीच अनोखी प्रतियोगिता कराई जाएगी। पारंपरिक और आधुनिक विधा से कौन पंडाल कितना बढ़िया जगमग होता है, इसी आधार पर विजेता चुने जाएंगे। विजेता का चुनाव निर्णायक मंडल करेगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर लोगों को शामिल किया गया है।
ये माननीय जज पंडालों में जाकर दीप सजावट और रोशनी का जायजा लेंगे। जो जीतेगा उसे रेडियो मिष्टि की तरफ से कैश तो दिया ही जाएगा, साथ में मिष्टि ट्राफी पाने का गौरव भी हासिल होगा। दीपावली उत्सव का दूसरा चरण और ज्यादा आकर्षक है। इसमें श्रोताओं की सीधी भागीदारी कराई गई है। सभी मानकों पर खरे उतरने वाले आठ पूजा पंडालों में 12-12 श्रोता भेजे जाएंगे। इन्हें करना इतना होगा कि मोमबत्तियों के सहारे रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम लिखकर सजाना होगा। कौन कितना जल्दी और सबसे शानदार सजावट कर पाता है, इसका फैसला करने के बाद विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्सव स्थल से मिष्टि के रेडियो जाकी लाइव स्टूडियो के सहारे कार्यक्रम का प्रसारण करेंगे।
रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल का कहना है कि नए, प्रयोगधर्मी और कल्पनाशील कार्यक्रमों के जरिए रेडियो मिष्टि हमेशा से अपने श्रोताओं को संस्कार और परंपरा के साथ जोड़ता रहा है। दीपावली उत्सव भी इसी अंदाज में डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली और काली पूजा के मौके पर श्रोता अनोखे कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे। श्रोताओं के लिए चांदी और सोने के सिक्के जीतने वाली प्रतियोगिता रेडियो मिष्टि की तरफ से शुरू की जा चुकी है। उम्मीद है कि रेडियो मिष्टि के साथ काली पूजा और दीपावली उत्सव उत्तरी बंगाल, जलपाईगुड़ी, धुपगुरी, मयंगुरी और बेलोकोबा इलाकों के श्रोता यादगार बना सकेंगे। श्री मित्तल ने इन उत्सवों के मौके पर अपने श्रोताओं को अग्रिम रूप से शुभकामनाएं दीं साथ ही उनके बेहतर जीवन की कामना की।