Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रेलवे का होगा अपना टीवी चैनल

रेलवे के विभिन्न पहलुओं और यात्री संबंधी सूचनाओं के प्रसारण के लिए भारतीय रेल जल्द ही अपना टेलीविजन चैनल लांच करने वाला है। लेकिन, टेलीविजन चैनल के लिए रेल समिति से भारतीय रेल को हरी झंडी अभी नहीं मिली है। रेल समिति से चैनल के लिए मंजूरी मिलने के बाद ही भारतीय रेल लोकसभा और राज्यसभा चैनल की तरह अपना चैनल भी लांच कर सकेगा। रेलवे यात्री सुविधा समिति की गरुवार को कोलकाता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेलवे सुविधा समिति के छह सदस्य मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान कहा कि रेलवे टीवी चैनल पर गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान संबंधी जानकारियां ही नहीं होंगी, बल्कि देश भर में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी चैनल को एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

समिति ने पर्यटन विभाग और टूर आपरेटर्स के साथ मिलकर कार्यक्रम बनाने की बात कही है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। बैठक के दौरान रेलवे ने अपना पानी रेलनीर के दाम १२ रुपए से घटाने का सुझाव दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच हो सके। समिति ने अपने सुझाव में कहा कि इसे बनाने और वितरण पर खर्च किए गए पैंसे पर पांच से दस फीसदी से अधिक नहीं लिया जाना चाहिए। समिति ने पानी की बोतल का दाम पांच से सात रुपए के बीच करने की बात कही। समिति ने सुझाव दिया कि पीआरएस प्रणाली में यात्रियों के नाम शामिल किए जाएं, ताकि एसएमएस के द्वारा नियमित रूप से उन्हें सूचित किया जा सके कि उनका पीएनआर स्टेटस क्या है, गाड़ी किस प्लेटफार्म पर लगी है और इंजन से उसके डिब्बे की स्थिति क्या है आदि। इसके अलावा समिति ने यह भी सिफारिश की है कि आरक्षण चार्ट पूरा होने के बाद भी सीट खाली रहने पर मध्यवर्ती स्टेशनों समेत सभी स्थानों के लिए बुकिंग जारी रहनी चाहिए। साभार : हमारा महानगर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...