Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राज में वेतन वृद्धि, परमेंदर नए यूनिट हेड

राज एक्सप्रेस के तीन पत्रकारों और पीपुल्स समाचार के एक पत्रकार को न्यूज एडिटर बनाया गया : मोबाइल चोरी में असिस्टेंट मैनेजर कार्यमुक्त :  सोम साहू की नई पारी : राज एक्सप्रेस, इंदौर के सभी रिपोर्टर्स के वेतन में लगभग दो-दो हजार रुपए की वृद्धि कर दी गई है. संपादक रवीन्द्र जैन के प्रस्ताव को ग्रुप के सीएमडी अरुण सहलोत ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

राज एक्सप्रेस के तीन पत्रकारों और पीपुल्स समाचार के एक पत्रकार को न्यूज एडिटर बनाया गया : मोबाइल चोरी में असिस्टेंट मैनेजर कार्यमुक्त :  सोम साहू की नई पारी : राज एक्सप्रेस, इंदौर के सभी रिपोर्टर्स के वेतन में लगभग दो-दो हजार रुपए की वृद्धि कर दी गई है. संपादक रवीन्द्र जैन के प्रस्ताव को ग्रुप के सीएमडी अरुण सहलोत ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.

लगभग एक माह पहले रवीन्द्र जैन ने राज एक्सप्रेस के ग्वालियर संस्करण में सभी पत्रकारों को वेतन लाभ दिलाया था. रवीन्द्र जैन का कहना है कि जबलपुर संस्करण में भी सभी पत्रकारों को इसका लाभ जल्दी ही मिलेगा.

एक अन्य जानकारी के अनुसार राज एक्सप्रेस के संपादक रवीन्द्र जैन की अनुशंसा पर प्रबंधन ने ग्वालियर, इंदौर व जबलपुर में तीन पत्रकारों को नए न्यूज एडीटर के रूप में पदोन्नत किया है. इंदौर में मुकेश तिवारी, ग्वालियर में कौशल मुदगल एवं जबलपुर में प्रदीप मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है.

राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के नए यूनिट हेड सरदार परमेंदर सिंह को बनाया गया है. रीजनल मार्केटिंग मैनेजर डीडी शर्मा अभी तक कार्यवाहक यूनिट हेड के रूप में काम संभाल रहे थे.

हिंदुस्तान, वाराणसी के स्टोर और न्यूज प्रिंट विभाग के प्रभारी असिस्टेंट मैनेजर शत्रुघ्न गुप्ता को मोबाइल चोरी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया है.

पीपुल्स समाचार, जबलपुर में सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत पत्रकार राजेश दीक्षित को प्रमोट करके न्यूज एडिटर बना दिया गया है.

राजस्थान पत्रिका, जयपुर के पत्रकार सोम साहू ने इस्तीफा देकर अमर उजाला, आगरा में डीएनई के रूप में ज्वाइन कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. alakh niranjan

    May 13, 2010 at 4:16 pm

    राज एक्सप्रेस ने पत्रकारों की वेतन वृद्धी कर दी,सुन कर अच्छा लगा. वैसे राज ने अपने आगमन-काल से ही पत्रकारों को भास्कर,जागरण आदि अखबारों से ज्यादा वेतन देकर उनकी प्रतिष्ठा बढाई है- अब रविन्द्र जैन जी की पहल पर और तरक्की हो गई. मालिक अरुण सहलोत, संपादक रविन्द्र जैन के प्रति आभार और सभी हितग्राहियों को हार्दिक बधाई.

  2. kamlesh rajoria

    May 14, 2010 at 5:28 am

    राज एक्सप्रेस मै वेतन वृधी की बात झूठी है, यहाँ ३ साल से किसी का कोई वेतन नहीं बढ़ा, इस बार भी भागते लोगो को रोकने के लिए ये भ्रम फैलाया गया है. राज से लोगो का लगातार भागना जारी है, प्रबंधन उन्हें रोक नहीं पा रहा तो वेतन वृधी की बात आपके मार्फ़त फली जा रही है, जबकी सच यही है की ऐसा कुछ नहीं हो रहा. जब लोगो को धमका कर रोकना संभव नहीं हुआ तो वेतन वृधी की अफवाह उड़ाई. अभी यहाँ रविन्द्र जैन प्रबंधन की नाक का बाल बना है और यह उसके ही चाल है, जबके रविन्द्र का रिकॉर्ड और धन्दे बाज़ी के सबका खबर है. राज को बिल्डर कंपनी की तरह चलाया जा रहा है जो शायद देश मै एक मात्र प्रयोग है. सावधान रहे की राज मै किसी का वेतन नहीं बढ़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...