छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भी संस्करण प्रकाशित करने की योजना : यूपी में भी कदम रखने का ऐलान : अखबार को है प्रतिभाशाली पत्रकारों की जरूरत : मध्य प्रदेश के कई शहरों से निकलने वाले अखबार राज एक्सप्रेस ने अब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से भी अखबार निकालने की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है. 2005 में शुरू हुए राज एक्सप्रेस ने मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर को कड़ी टक्कर देकर अपना एक मुकाम बनाया है. राजग्रुप के सीएमडी एवं प्रधान संपादक अरुण सहलोत ने पांच साल में राज एक्सप्रेस को मध्य प्रदेश के गांव-गांव में पहुंचाने के बाद अब छत्तीसगढ़, राजस्थान में शीघ्र ही नए संस्करण खोलने की रणनीति बनाई है और उत्तर प्रदेश में भी संभावनाओं की तलाश शुरू करने का ऐलान किया है.
उत्तर प्रदेश में राज एक्सप्रेस की संभावनाओं की तलाश के लिए डीजीएम उपदेश अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई है. भड़ास4मीडिया से बातचीत में उपदेश ने कहा कि किसी भी प्रदेश में अखबार की शुरुआत राजधानी से ही की जानी चाहिए, अत: हम लखनऊ संस्करण की योजना पर काम कर रहे हैं. उपदेश के मुताबिक वे लोग लखनऊ से किसी धमाकेदार लांचिंग की प्लानिंग नहीं कर रहे और न ही किसी भी प्रकार का भर्ती अभियान शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन अच्छे पत्रकार साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है. शीघ्र ही लखनऊ में राज एक्सप्रेस का ब्यूरो कार्यालय खोला जाएगा. उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर, इटावा एवं औरैया में ब्यूरो कार्यालय खोले जा चुके हैं. अच्छी टीम की तलाश की जा रही है. मथुरा, आगरा एवं कानपुर में भी संभावनाओं की तलाश की जा रही है. उपदेश ने बताया कि उन्हें अच्छे पत्रकारों की तलाश है जो बिना किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए तर्कसम्मत और तथ्यपरक खबरें जुटा सकें. अगर कोई इच्छुक है तो वह [email protected] पर मेल कर सकता है.












surendra sharma
May 2, 2010 at 9:53 am
sir,
yeh to bahut acchi khabar hai ki rajasthan me ke accha news paper aa raha hai, lakin ye bhi batai sir circulation growth ki liye bhe to zarurat padegeeto hame yaad kigeyagaa. e mail id– [email protected]
thanks
surendra
rk nirad
May 2, 2010 at 10:02 am
माननीय तिवारी जी और बेनी माधव जी को मेरी बधाई. आज के दौर मैं वही प्रबंधन आगे जा सकता है जो समय की मांग को समझता गई. माननीय तिवारी जी वही कर रहें हैं जो समय की जरूरत है और प्रबंधन वही करने जा रहा है जो समय की अपेक्षा है. मेरी पुनः बधाई.
आर के नीरद
ब्यूरो चीफ
प्रभात खबर
दुमका
९४३११७७८६५
Ashok
May 2, 2010 at 10:05 am
यहां प्रतिभाशाली पत्रकार का मतलब पत्रकारिता की प्रतिभा नहीं है, बल्कि राज एक्सप्रेस को ऐसा पत्रकार चाहिए होता है जो उनके लिए अधिक से अधिक विज्ञापन और पैकेज जुटा सके। राज एक्सप्रेस मध्यप्रदेश में जितनी तेजी से आगे बढ़ा, उतनी ही तेजी से सिमटता चला गया, क्योंकि संपादकीय साथियों से विज्ञापन जुटवाने की उसकी नीति उसे ले डूबी। आज हालत यह है कि भोपाल से सटे विदिशा जिला मुख्यालय पर राज एक्सप्रेस को ब्यूरो चीफ नहीं मिल रहा है। लंबे समय से विदिशा राज एक्सप्रेस बिना ब्यूरो के ही चल रहा है। शुरूआत में जहंा विदिशा में राज का प्रसार ५ हजार से अधिक हुआ करता था, वह आज सिमटकर एक हजार से भी नीचे पहुंच गया। यदि इस समूह ने अपनी यह नीति नहीं बदली तो यह आगे बढऩे के साथ पीछे से उखड़ता जाएगा, ठीक उसी तरह जिस तरह कोई घटिया सड़क आगे बनती जाती है और पीछे से उखड़ती जाती है।
vishal tripathi
May 2, 2010 at 3:59 pm
ye ek acchi khabar hai. isse na kewal sahlot ji ka naam mp k bahar hoga balki up k patrakaron ko b ek bade banor me kam karne ka moka milega.
BIJAY SINGH
May 2, 2010 at 4:26 pm
CONGRATULATIONS.
I’M ALWAYS WITH YOU FOR IN YOUR NEW VENTURES.
bijay singh
jamshedpur.
zareen siddiqui
May 3, 2010 at 4:40 am
varrtmaan me log media se hi es liye jod rahe hai ki wo jqdq se jqdq paisa kama sake patrkar ke paas aaj jeevan yapan ke leye sanghras kar raha hai wahi dallal din doni raat chouguni tarrakki kar rahe hai patrkarita ab puri tarah se dallalo ka karobar ban chuki hai
sunil dhar
May 3, 2010 at 6:15 am
Raj express chaye pure bharat mai paper launc kar de ,kintu jo m.d. apne businss ko bachane k liye paper chalate ,vah patrakaro ka bhala nhi kar saket. Arun sahalot ko apne reporter se jayda fikre apni dukan bachane ki hai.DHAR (M.P.) ke reporter ko esliye bhar kar diya tha ki usne ek hotel mafiya ke khilaf khabar lga di thi .raj express ka slogan,”sach kahne ka sahas,aur salika ” puri tarah bakwas hai ,last 5 years mai raj ,bhaskar to thik ,kisi chote akabar ka kuch nhi bigad paya,ulte raj ki copiya hajaro se kam ho kar sakdo mai aagayi .Indore mai page nhi bankar ab bhopal mai banta hai.Raj mai news se matlab nhi,sirf advertisement se matlab hai.sahlot ko sirf paisa ,aur paisa chahiye.
UPDESH AWASTHEE
May 3, 2010 at 9:59 am
प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद
मैं धन्यवाद अदा करना चाहता हूं उन सभी पत्रकार साथियों का जिन्होंने सकारात्मक विचार का सकारात्मक जबाव दिया। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से मेरे किसी बेनाम साथी ने आपत्ति जताई है। मुझे लगता है वे उन लोगों में से हैं जिन्हें अंगूर नहीं मिले स्वभाविक है अब वे यह प्रमाण पत्र जारी करेंगे ही कि अंगूर खट्टे हैं। मध्यप्रदेश के ही धार जिले से श्री सुनील जी ने भी अपनी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि धार ब्यूरो कार्यालय से एक रिपोर्टर को इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उसने किसी होटल माफिया के खिलाफ खबर छाप दी थी। संभव है कि ऐसा कुछ हुआ हो, परंतु मैं बताना चाहूंगा कि राज एक्सप्रेस में संपादकीय विभाग स्वतंत्र रूप से काम करता है और किसी भी सच को छापने पर हमारे यहां दण्ड का कोई प्रावधान नहीं है, अलबत्ता एक हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक अवार्ड जरूर दिए जाते हैं। मध्यप्रदेश में पत्रकारों को अच्छे वेतनमान पर नियुक्त करने की प्रक्रिया भी राज एक्सप्रेस ने ही रखी। यदि उनके किसी मित्र के साथ कोई अन्याय हुआ है तो उनके मित्र को सीधे सीएमओ से संपर्क करना चाहिए था। वे आज भी ऐसा कर सकते हैं। यदि कोई गलत निर्णय हो गया है तो सुधार लिया जाएगा। न तो अखबार छपना बंद हुआ है और जिन्दगी भी अभी बाकी है मेरे दोस्त।
रहा सवाल खबरें छापने का तो कृपया ऐसी कोई भी खबर आप पुन: प्रकाशन के लिए सीधे प्रधान संपादक महोदय की ओर प्रेषित कर दें, यदि वह पूरी तरह सच है तो मैं वचन देता हूं कि प्रकाशित की जाएगी, लेकिन केवल सूत्रों पर आधारित बिना किसी तथ्य के केवल अपनी भड़ास निकालने के लिए किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ छापी गई खबरों को प्रबंधन कतई बर्दाश्त नहीं करता। आप चाहे तो अपनी खबर भड़ास 4 मीडिया को प्रेषित कर दें या आप जिस संपादक को पसंद करते हैं उनके माध्यम से प्रेषित कर दें। हम उन्हें न्यायाधीश का दर्जा देकर उस खबर पर काम करेंगे, तथ्य जुटाएंगे और माननीय न्यायाधीश महोदय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यदि पूरा सच सामने आएगा तो जरूर छापा जाएगा। कृपया अपने देश की तरक्की को रोकने वालों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखें। हम आपके साथ हैं।
उपदेश अवस्थी
ashish soni
May 3, 2010 at 1:28 pm
good news . raj express ne m.p.press ko new vision diya. ab ye u.p.,rajstan.,c.g. me bhi new vision dega hame aasha he
ashish soni sr. sub editor
Rajkumar soni
May 5, 2010 at 8:03 am
good news . raj express ne m.p.press ko new vision diya. ab ye u.p.,rajstan.,c.g. me bhi new vision dega hame aasha he
rajkumar soni, sr.sab editor,rajexpress,bhopal