राजस्थान पत्रिका में कई संपादकीय प्रभारी बदले जाने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान पत्रिका, बीकानेर के संपादकीय प्रभारी ललित किशोर शर्मा का तबादला कोलकाता के लिए कर दिया गया है. उनकी जगह पर संपादकीय प्रभारी के रूप में जिनेश जैन को भेजा गया है. जिनेश पत्रिका, जयपुर में स्पेशल टीम के हेड के रूप में अभी तक काम देख रहे थे. राजस्थान पत्रिका, अलवर के संपादकीय प्रभारी संदीप माथुर दिल्ली भेजे गए हैं.
अलवर में संपादकीय प्रभारी पद का दायित्व शिवभान सिंह संभाल चुके हैं. शिवभान इससे पहले पत्रिका, श्रीगंगानगर के संपादकीय प्रभारी थी. श्रीगंगानगर में पत्रिका, अजमेर में सेकेंड मैन के रूप में कार्यरत रमेश शर्मा को भेजे जाने की सूचना है. हरीश मलिक को जयपुर से ट्रांसफर कर पत्रिका, ग्वालियर का संपादक बनाए जाने के बाद नई खबर ये है कि नई दुनिया, भोपाल में लंबे समय तक कार्यरत रहे और इन दिनों दैनिक भास्कर, भोपाल के साथ कार्यरत सिटी चीफ रवींद्र कैलाशिया ने इस्तीफा देकर पत्रिका, ग्वालियर के संपादकीय विभाग में सेकेंड मैन के रूप में ज्वाइन किया है. कैलाश पत्रिका ग्वालियर में सिटी रिपोर्टिंग के भी चीफ होंगे.











