नई दुनिया, ग्वालियर के सीनियर सरकुलेशन मैनेजर राजेंद्र गुप्ता ने इस संस्थान को अलविदा कह दिया है और अब डीएलए के साथ हो लिए हैं। वे बतौर सीनियर सरकुलेशन मैनेजर, डीएलए के पश्चिमी यूपी का काम देखेंगे। इससे पहले उन्होंने अमर उजाला, कानपुर में 12 वर्षों तक सेवाएं दी हैं और बाद में वे दैनिक जागरण, रीवा में भी रहे।
उल्लेखनीय है कि डीएलए जल्द ही कानपुर और लखनऊ में अपना संस्करण लांच करने जा रहा है, इसलिए प्रबंधन ने भर्तियां तेज कर दी हैं। राजेंद्र जी को नए कार्यभार में सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। अगर आप भी उनको शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप उन्हें उनके मोबाइल नंबर 09005629857 पर फोन करके कांग्रेट्स कह सकते हैं।
शंभू ने पत्रिका छोड़ा
राजस्थान पत्रिका, बंगलोर में हाल में ही जुड़े शंभू शरण सिंह के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने पत्रिका का दामन छोड़ दिया है। बताया जाता है कि ऐसा कदम उन्हें पत्रिका के अन्य सहयोगियों से तालमेल न बैठने के कारण उठाना पड़ा। सूचना है कि पत्रिका, बंगलोर में लंबी छुट्टी पर चल रहे पवन राणा अभी तक वापस काम पर नहीं लौटे हैं जबकि धर्मेंद्र ने लंबी छुट्टी पूरी करने के बाद वापस लौट आए हैं। ये सारी सूचनाएं भड़ास को एक मेल के जरिए दी गई है।











