Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजीव मित्तल ने नई दुनिया, जबलपुर का संपादक पद छोड़ा

जबलपुर से कई खबरें हैं। बड़ी खबर यह है कि नई दुनिया के संपादक राजीव मित्तल ने अखबार को अलविदा कह दिया है। अखबार के प्रबंधन ने उन्हें अभी रिलीव नहीं किया है। राजीव मित्तल ने पिछले वर्ष जून 2007 में नई दुनिया शुरू होने के पहले संपादक का दायित्व संभाला था। उन्होंने एक वर्ष में ही नई दुनिया के माध्यम से जबलपुर की पत्रकारिता में कुछ नए ट्रेंड भी सेट किए। उन्होंने अपने कार्यकाल में दैनिक भास्कर को गंभीर चुनौती दी और नई दुनिया को महाकौशल में दूसरे नंबर का अखबार बना दिया। राजीव मित्तल की नई पारी के बारे में कई तरह के कयास हैं।

एक तो उनका नाम दैनिक हिंदुस्तान के मेरठ संस्करण के संपादक के रूप में लिया जा रहा है जबकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश के अनुभव के आधार पर हो सकता है कि वे अगले वर्ष भोपाल से लांच होने वाले हिंदुस्तान की कमान संभाल लें। कहा यह भी जा रहा है कि वे अपने गृहनगर लखनऊ में कोई नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। नई दुनिया से पहले राजीव मित्तल बिहार में हिंदुस्तान के कई संस्करणों के समाचार संपादक रहे हैं।

दूसरी खबर। जबलपुर से ही प्रिंट मीडिया में फेरबदल की एक और खबर है। नवभारत, जबलपुर के लीगल व प्रशासनिक रिपोर्टर अरविंद अग्रवाल और स्वतंत्र मत के क्राइम व एनर्जी बीट संभालने वाले रिपोर्टर राजेंद्र शर्मा ने यश भारत अखबार को ज्वाइन किया है। इन दोनों को नई पारी की बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...