Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राज्यसभा चैनल के लिए नेताओं में चांय-चांय

मीरा और रहमान में ठनी : चैनल जल्द लांच करने पर अड़े राज्यसभा के उपसभापति : राज्यसभा सचिवालय और लोकसभा सचिवालय के बीच एक अदद चैनल को लेकर ठन गई है। लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा चैनल के ड्रीम प्रोजेक्ट पर हीला-हवाली से राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान बिदक गए हैं। रहमान खान और लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के साथ बैठकों के लंबे सिलसिले के बाद भी फैसला सिफर रहने से राज्यसभा सचिवालय का धैर्य टूटने लगा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में रहमान खान ने साफ कहा कि, लोकसभा सचिवालय हमारे निर्णय से सहमत हो या असहमत राज्यसभा चैनल अब जल्द लांच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मीरा और रहमान में ठनी : चैनल जल्द लांच करने पर अड़े राज्यसभा के उपसभापति : राज्यसभा सचिवालय और लोकसभा सचिवालय के बीच एक अदद चैनल को लेकर ठन गई है। लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा चैनल के ड्रीम प्रोजेक्ट पर हीला-हवाली से राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान बिदक गए हैं। रहमान खान और लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के साथ बैठकों के लंबे सिलसिले के बाद भी फैसला सिफर रहने से राज्यसभा सचिवालय का धैर्य टूटने लगा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में रहमान खान ने साफ कहा कि, लोकसभा सचिवालय हमारे निर्णय से सहमत हो या असहमत राज्यसभा चैनल अब जल्द लांच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नए चैनल की प्रक्रिया में दो से चार महीने का समय लग सकता है। चैनल की बात पूछने पर खान साहब के शब्दों में थोड़ी रंजिश साफ झलकी। कारण भी बिल्कुल साफ है। संसदीय सचिवालय के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो हर छोटी-बड़ी बातों के लिए राज्यसभा सचिवालय को लोकसभा सचिवालय के आगे हाथ फैलाना अब बर्दाश्त नहीं हो रहा। हाल ही में संसदीय परिसर में राज्यसभा सचिवालय के उपर से कैंटीन को दूसरे स्थानांतरित करने मसले पर भी लोकसभा सचिवालय के साथ काफी हुज्जत हुई थी। भले ही कहने को राज्यसभा उच्चसदन है लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार राज्यसभा की सभी फाइलें बतौर नोडल एजेंसी लोकसभा सचिवालय से होकर ही जाती है। ऐसे में लोकसभा स्पीकर का आदेश ही सर्वोपरि माना गया है।

संसदीय सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया है कि पिछले कुछ महीनों से उच्चसदन के उपसभापति रहमान खान ने व्यक्तिगत रुचि लेकर जल्द से जल्द नए चैनल को लेकर ठोस निर्णय लेने के पक्ष में थे, मगर किन्हीं कारणों से हर बैठक के बाद फैसला लटकता गया।

सूत्रों ने बताया कि फैसले में देरी की वजह से रहमान खान ने लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को यहां तक सुझाव दिया कि लोकसभा चैनल में होने वाले खर्चों को आधा-आधा बांट कर राज्यसभा के लिए भी लोकसभा चैनल का नया नामकरण कर प्रसारण का आधा समय राज्यसभा को भी आवंटित कर दिया जाए। इससे न सिर्फ खर्च की बचत होगी बल्कि लोगों को दोनों सदनों की प्रमुख कार्यवाही देखने का अवसर मिल सकेगा। लेकिन बात बन सकी। सूत्रों ने बताया कि बदली परिस्थिति में राज्यसभा का चैनल लाने की तैयारी चल रही है ताकि दर्शकों को उच्चसदन की कार्यवाही के साथ-साथ प्रश्नकाल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित बहस-मुहाबिसों में भागीदार बनाया जा सके। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...