Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर को हार्ट अटैक

रणविजय सिंहनोएडा स्थित कैलाश हास्टिपल में भर्ती : राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर रणविजय सिंह को माइल्ड हार्ट अटैक होने के कारण नोएडा स्थित कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। एंजियोग्राफी के बाद धमनियों में दो ब्लाकेज का पता चला। डाक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के जरिए ब्लाकेज हटा दिए हैं। रणविजय की हालत अब पूरी तरह ठीक है और वे अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनके कल शाम तक डिस्चार्ज होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार रणविजय सिंह कल घर से आफिस के लिए चले तो रास्ते में उन्हें सीने और पीठ में हल्के-हल्के, मीठे-मीठे दर्द का एहसास शुरू हुआ। बहुत ज्यादा अन-इजीनेस फील करने के कारण उन्होंने रास्ते में ही ड्राइवर को कैलाश अस्पताल की तरफ मुड़ने के लिए कह दिया। 

रणविजय को संभवतः एहसास हो चुका था कि अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने टेस्ट वगैरह किया और बताया कि माइल्ड हार्ट अटैक शुरू हुआ है, अगर देर किया जाता या पेन को इगनोर किया जाता तो यह बड़ा भी बन सकता था। कैलाश के डाक्टरों ने रणविजय का कई तरह का टेस्ट कराया, जिसमें एंजियोग्राफी भी शामिल है। इन जांचों में पता चला कि रणविजय सिंह के हार्ट की धमनियों में दो ब्लाकेज हैं। डाक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी जिसे रणविजय सिंह ने स्वीकार कर लिया। आनन-फानन में एंजियोप्लास्टी की गई और यह सक्सेसफुल रहा। कल शाम चार बजे रणविजय सिंह कैलाश पहुंचे थे और शाम सात बजे तक आपरेशन वगैरह हो गया। कल रात में सहारा ग्रुप के कई वरिष्ठ आईसीयू में एडमिट रणविजय सिंह को देखने कैलाश हास्टिपल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक डाक्टरों ने रणविजय की हालत को सामान्य करार दिया है और उनके कल शाम तक डिस्चार्ज होकर घर लौट जाने की संभावना व्यक्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...