Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, धनबाद के मार्केटिंग हेड भास्कर जाएंगे

: प्रेम भट्ट ने अमर उजाला छोड़ा : रवि शर्मा जागरण, मेरठ के नए सिटी चीफ : सूचना है कि हिन्‍दुस्‍तान, धनबाद के मार्केटिंग हेड रविकांत गुरु इस्तीफा देकर दैनिक भास्‍कर ज्वाइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रविकांत सोमवार तक दैनिक भास्‍कर का दामन थाम लेंगे. रविकांत प्रभात खबर में भी काम कर चुके हैं.

: प्रेम भट्ट ने अमर उजाला छोड़ा : रवि शर्मा जागरण, मेरठ के नए सिटी चीफ : सूचना है कि हिन्‍दुस्‍तान, धनबाद के मार्केटिंग हेड रविकांत गुरु इस्तीफा देकर दैनिक भास्‍कर ज्वाइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रविकांत सोमवार तक दैनिक भास्‍कर का दामन थाम लेंगे. रविकांत प्रभात खबर में भी काम कर चुके हैं.

सीनियर सब एडिटर प्रेम भट्ट ने अमर उजाला, मेरठ से इस्तीफा दे दिया है. उन्होने दैनिक जागरण, नोएडा में ज्वाइन किया है. वे दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं देंगे.

दैनिक जागरण, आगरा के सिटी चीफ रवि शर्मा का तबादला इसी पद पर जागरण, मेरठ कर दिया गया है. आगरा में रवि की जगह रुपेश कुमार सिंह को सिटी चीफ बनाए जाने की सूचना है. आगरा में आनंद शर्मा ने संपादकीय प्रभारी के रूप में काम संभाल लिया है. रवि मेरठ के निवासी हैं. वे अमर उजाला, मेरठ में भी लंबे समय तक रह चुके हैं. न्यूज व विज्ञापन, दोनों क्षेत्र में अच्छा काम करने से रवि जागरण प्रबंधन के करीबी माने जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sunit

    August 14, 2010 at 4:51 pm

    हिंदुस्तान की दुर्गति झारखंड में होनी तय है। प्रभात खबर से हार ही गए, प्रभात खबर सिर्फ रांची में हिंदुस्तान से दोगुना बिक रहा है। भास्कर की एडवांस बुकिंग भी हिंदुस्तान के प्रसार से आज की तारीख में ही बहुत ज्यादा है। जीएम चटर्जी और पंकज यादुका के पास है कोई जवाब। ये लोग शीर्ष प्रबंधन को अंधेरे में रखे हुए हैं और वाईसी अग्रवाल के इशारे पर काम कर रहे हैं। राजेंद्र तिवारी इसी तिकड़ी का शिकार बने हैं। दरअसल, वाईसी अग्रवाल रघुबर दास के खास हैं। रघुबर वाईसी अग्रवाल के निजी हितों (माइंस आदि) के संरक्षक हैं। इसकी एवज में वाईसी अग्रवाल उनके लोगों को जमशेदपुर में सेट किए हुए थे। राजेंद्र तिवारी के समय इनपर चोट हुई और फिर पिछले दिनों हुए राजनीतिक ड्रामें में भी हिंदुस्तान ने रघुबर को एक्सपोज कर दिया। इसी वजह से वाईसी ने अपने बंदों के जरिए राजेंद्र तिवारी को बेदखल करवा दिया। सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी। लेकिन अब पता चल रहा है भास्कर के सामने आने पर। अब तक कुल मिलाकर 18 लोग इधर-उधर हो चुके हैं। और अभी लाइन लगी हुई है…..

  2. shahin parwez

    August 14, 2010 at 4:56 pm

    रवि शर्मा जी, स्वतंत्रता दिवस पर ये खबर पढ़कर बस इतना ही कहना है
    [b][i]सत्यमेव जयते[/i][/b]
    घर वापसी पर हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...