Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

रवीन्द्र अग्रवाल लखनऊ में पुरस्कृत

[caption id="attachment_17271" align="alignleft" width="156"]अच्युतानंद मिश्र ने रवींद्र अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किया.अच्युतानंद मिश्र ने रवींद्र अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किया.[/caption]अच्युतानन्द मिश्र और नन्दकिशोर त्रिखा ने प्रदान किया रवीन्द्र सनानत स्मृति पुरस्कार : कृषि-आर्थिक पत्रकारिता के विशेषज्ञ डा. रवीन्द्र अग्रवाल का रविवार को लखनऊ में एक समारोह में सम्मान किया गया। श्री अग्रवाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार स्व. रवीन्द्र सनातन की स्मृति में आरम्भ किये गए प्रथम रवीन्द्र सनातन स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र के हाथों प्रदान किया गया।

अच्युतानंद मिश्र ने रवींद्र अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किया.

अच्युतानंद मिश्र ने रवींद्र अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किया.

अच्युतानन्द मिश्र और नन्दकिशोर त्रिखा ने प्रदान किया रवीन्द्र सनानत स्मृति पुरस्कार : कृषि-आर्थिक पत्रकारिता के विशेषज्ञ डा. रवीन्द्र अग्रवाल का रविवार को लखनऊ में एक समारोह में सम्मान किया गया। श्री अग्रवाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पत्रकार स्व. रवीन्द्र सनातन की स्मृति में आरम्भ किये गए प्रथम रवीन्द्र सनातन स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. नन्दकिशोर त्रिखा भी मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के.राय ने की। श्री अग्रवाल को यह पुरस्कार उनकी 30 साल की पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री अग्रवाल बहुभाषी समाचार सेवा हिन्दुस्थान समाचार में सम्पादक, दैनिक जागरण नई दिल्ली में एसोसिएट एडीटर, राष्ट्रीय सहारा नई दिल्ली, हरिभूमि में समाचार सम्पादक, अमर उजाला के सहारनपुर और मुरादाबाद संस्करणों में संवाददाता, विश्व मानव के सहारनपुर नगर संस्करण के प्रभारी रहे। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो में वरिष्ठ संवादादाता के रूप में ‘भारत गुलामी की ओर’ चर्चित सीरीज प्रकाशित की थी। आपकी पुस्तकें ‘बचत संस्कृति बनाम उपभोक्तावाद’ और ‘साम्राज्यवादी शिकंजा आर्थिक मामलों’ पर चर्चित हुईं। सम्प्रति डा.रवीन्द्र अग्रवाल चण्डीगढ़ में हरियाणा सरकार की पत्रिका ‘संवाद’ का सम्पादन कर रहे हैं। सम्मान समारोह में राजधानी पत्रकारों और साहित्यकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र ने पत्रकारिता के लिए स्व.रवीन्द्र सनातन के योगदान को याद करते हुए उन्हें सत्य एवं निष्ठा के साथ कार्य करने वाला पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि सनातन जी ने कभी भी लाभ या निजी हित के लिये पत्रकारिता का उपयोग नहीं किया। वे जीवन भर मूल्यों की पत्रकारिता करते रहे। इस अवसर पर डा नन्दकिशोर त्रिखा ने भी रवीन्द्र सनातन का स्मरण किया। स्व.रवीन्द्र सनातन की स्मृति में आरम्भ किये गए पुरस्कार को ग्रहण करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मैं पत्रकारिता में जिस ध्येय को लेकर कार्य करता हूं उसको आज रवीन्द्र सनातन की मूल्य आधारित पत्रकारिता से और अधिक बल मिला है। उन्होंने कहा कि मैं कभी कोई ऐसा कार्य नहीं करूंगा जिससे इस सम्मान की गरिमा को ठेस पहुंचे। उन्होंने पुरस्कार के लिए उनके चयन के लिए आभार भी व्यक्त किया। इसके पूर्व श्री अग्रवाल को स्व.रवीन्द्र सनातन द्वारा स्थापित ड्रीमलैण्ड एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र तथा 11 हजार रूपये की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pandit kaushal

    April 13, 2010 at 9:06 am

    bahut badhai… ravindra jee.apne krishi aur aarthik jagat ka maan badhaya.patrakarita ka gaurabh badhaya………………apke sath mai kaam kar chuka hu. sahara me. bharat gulami ki aur me mere bhi lekh the……….kripa kar apna mobile number mujhe e-mail kar de mai call karunga. bhagwan sada apko safal banaye

  2. pandit kaushal

    April 13, 2010 at 9:09 am

    mera mail address hai—– pt kaushal@gmail .com

  3. Dinesh Agrahari

    April 13, 2010 at 11:19 am

    Ravindra Sir ko bahut-bahut badhai

  4. SAMANWAYA NANDA

    April 13, 2010 at 4:44 pm

    Bahut Bahut Badhai

    Samanwaya

  5. dilzala

    April 13, 2010 at 6:07 pm

    badhi ho

  6. Aseem rao

    April 14, 2010 at 8:57 am

    Ravindra Sir ko bahut-bahut badhai

  7. nimish

    April 14, 2010 at 11:05 am

    Dr Ravindra Agrawal is one of the finest agri-economics hindi journalist of india..no doubt about it..writing on such subjects in hindi is not everyone’s cup of tea..even we researchers from DELHI SCHOOL OF ECONOMICS usually take his view on various issue..he is the man behind RASTRIYA SAHARA (hindi)’s known supplement ‘Hastakshep’..thnx, RSS now come to know about their own gem..friends, still lots of left in Dr.Agrawal’s writing..abhi toh unhe bahut likhna hai..

  8. pandit kaushal

    April 14, 2010 at 12:30 pm

    mera e-mail address hai— pt.kaushal (yani pt ke bad dot jarur dale ) kripa apna mobile number jarur mail kar de

  9. jay prakash singh

    April 29, 2010 at 10:51 am

    bahut badhai sir,apki patrika krishi mangal ki purani pratiyan kaise mil sakati hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...