Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

“दी रीयल हीरो नॉट स्लम डॉग” का प्रीमियर शो हुआ

मध्य प्रदेश के मंदसौर में फिल्माई गयी “दी रीयल हीरो नाट स्लम डॉग” टेलीफिल्म का प्रीमियर शो रविवार २२ अगस्त को शहर के संजय गाँधी आडीटोरियम में संपन्न हुआ. इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. तीन घंटों तक चले प्रोग्राम में रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिली. मुख्य मेहमान क्षेत्र के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और विशेष अतिथि भा.ज. यु.मो. के जिला अध्यक्ष अनिल कियावत व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी थे. प्रोग्राम की अध्यक्षता फिल्म के निर्देशक प्रदीप शर्मा ने की.

मध्य प्रदेश के मंदसौर में फिल्माई गयी “दी रीयल हीरो नाट स्लम डॉग” टेलीफिल्म का प्रीमियर शो रविवार २२ अगस्त को शहर के संजय गाँधी आडीटोरियम में संपन्न हुआ. इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. तीन घंटों तक चले प्रोग्राम में रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिली. मुख्य मेहमान क्षेत्र के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और विशेष अतिथि भा.ज. यु.मो. के जिला अध्यक्ष अनिल कियावत व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी थे. प्रोग्राम की अध्यक्षता फिल्म के निर्देशक प्रदीप शर्मा ने की.

३५ मिनट की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. सटीक स्टोरी और मजबूत तकनीकी पक्ष के चलते शो के दोरान दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाई. फिल्म में वरुण पिंगले, अर्पित अजमेरा, निधि मेहता, सांवलिया पंवार, संगीता राठौर, प्रियंका शर्मा, प्रवीन भंडारी, कमलेश रावल, मास्टर सिद्धार्थ शर्मा, पायल जोशी, शिखर त्रिवेदी, राकेश गोस्वामी, सोनम भाटी, लक्ष्मी नारायण माली, हेमराज सिंह, मोहित राठौर, शुभम बेरवाल, मोना पलोरे, बब्लू पेंटर, जीतेन्द्र यादव, नीतेश, पिंकी पंवार  ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया.

विधायक सिसोदिया ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि वो प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय से मिलकर इस फिल्म को राज्य की प्रतिनिधि फिल्म का दर्जा दिलवायेंगे. वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने कहा कि वो इस फिल्म के मुहूर्त शाट पर भी मौजूद थे और तत्कालीन समय मुझे ये काम भरी नजर आ रहा था लेकिन फिल्म के निर्देशक प्रदीप शर्मा की मेहनत के चलते फिल्म बनकर तैयार हो गयी. गौरतलब है कि पूरी फिल्म की शूटिंग मंदसौर में ही हुई है और फिल्म में काम करने वाले सारे कलाकार भी शहर के ही हैं. कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शीतल पंवार ने किया. शो का आयोजन सामजिक और संस्कृतिक संस्था यंग दशपुर ने किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...