Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अक्षय कुमार का आरके लक्ष्मण से मिलना….

: फिल्म अभिनेता पर आरोप- अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए बिस्तर पर पड़े कार्टूनिस्ट का इस्तेमाल किया : प्रख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण से पिछले दिनों फिल्म स्टार अक्षय कुमार मिले. आरके लक्ष्मण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत ठीक है. लेकिन अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिली है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अक्षय अस्पताल पहुंचे और आरके लक्ष्मण से कार्टून बनवाए. अखबार में खबरें छपीं. तस्वीरें छपीं. लक्ष्मण फिर बनाने लगे कार्टून, ऐसी घोषणा हो गई. पर इसका दूसरा पहलू कुछ दिन बाद सामने आए.

लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार बेहद चालाक और शातिर निकले. वे अपनी नई फिल्म खट्टा मीठा के प्रचार के मकसद से आरके लक्ष्मण से मिलने गए. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने आम आदमी का रोल निभाया है. आरके लक्ष्मण अपने आम आदमी के कार्टूनों के कारण दुनिया भर में मशहूर हुए.

वीजे निखिल चिनप्पा का कहना है कि ”आजकल फिल्म प्रमोशन के लिए इन्नोवेटिव आइडियाज का दौर है. अक्षय कुमार ने भी नया तरीका निकाला. लेकिन यह शर्मनाक है. अक्षय के साथ आरके लक्ष्मण कार्टून बनाते वक्त बेहद लाचार व असहाय दिख रहे हैं. अस्पताल में इलाज करा रहे बुजुर्ग कार्टूनिस्ट के साथ यह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था.”

उधर, अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार को सपोर्ट किया है. अमिताभ ने अक्षय की सराहना की कि वे बीमार कार्टूनिस्ट का हालचाल लेने गए और उन्हें खुश करने की कोशिश की. अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें आरके लक्ष्मण के परिवार ने निमंत्रित किया था. अस्पताल में आकर आरके लक्ष्मण से मिलने का अनुरोध किया था. मैं आरके लक्ष्मण का प्रशंसक हूं और उनसे मिलने की तमन्ना बहुत दिनों से थी. मैं उनसे मिलकर मुस्कराया और हंसा ताकि वे भी खुश हों. मेरी मंशा आरके लक्ष्मण साहब से मिलने और उन्हें खुश करने की थी. अगर लोग इस पर बातें बनाते हैं तो क्या कहूं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...