Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिजनेस जर्नलिस्ट देंगे कमाई का हिसाब

टाइम्स ग्रुप ने आचार संहिता को सार्वजनिक किया : अपने पत्रकारों के आए दिन घपलों-घोटालों में फंसने से कंपनी की साख पर लगने वाले बट्टे से परेशान टाइम्स ग्रुप ने बड़ा और साहसिक कदम उठाया है। उसने पत्रकारों के लिए आचार संहिता (कोड आफ कंडक्ट) बनवाकर उसे लागू करने का ऐलान कर दिया है। इस आचार संहिता को टाइम्स ग्रुप ने सार्वजनिक तौर पर भी जारी कर दिया है ताकि उसके पत्रकारों से संबंधित कोई भी सूचना कोई भी शख्स कंपनी तक पहुंचा सके। इस आचार संहिता में ढेर सारी बातें कही गई हैं।

टाइम्स ग्रुप ने आचार संहिता को सार्वजनिक किया : अपने पत्रकारों के आए दिन घपलों-घोटालों में फंसने से कंपनी की साख पर लगने वाले बट्टे से परेशान टाइम्स ग्रुप ने बड़ा और साहसिक कदम उठाया है। उसने पत्रकारों के लिए आचार संहिता (कोड आफ कंडक्ट) बनवाकर उसे लागू करने का ऐलान कर दिया है। इस आचार संहिता को टाइम्स ग्रुप ने सार्वजनिक तौर पर भी जारी कर दिया है ताकि उसके पत्रकारों से संबंधित कोई भी सूचना कोई भी शख्स कंपनी तक पहुंचा सके। इस आचार संहिता में ढेर सारी बातें कही गई हैं।

सबसे खास बात है कि पत्रकारों को अब अपनी कमाई और जमा-पूंजी का पूरा ब्योरा कंपनी को देना पड़ेगा। आचार संहिता के दायरे में फिलहाल टाइम्स ग्रुप के दो मीडिया माध्यमों अंग्रेजी बिजनेस डेली ‘इकोनामिक टाइम्स’ और नए लांच हुए अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाऊ’ के पत्रकारों को लाया गया है। पत्रकारों के लिए सार्वजनिक आचार संहिता सबसे पहले एचटी मीडिया ने अपने बिजनेस अखबार ‘मिंट’ के लिए बनाया था। इकोनामिक टाइम्स और ईटी नाऊ के पत्रकारों से इस आचार संहिता पर हस्ताक्षर करा लिया गया है। इन पत्रकारों की वित्तीय स्थिति के बारे में संपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए एक आडिटर की भी नियुक्ति कर दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि बिजनेस पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इससे मुक्ति के लिए और बिजनेस व कंटेंट के बीच स्पष्ट तौर पर विभाजन बनाने के लिए टाइम्स ग्रुप ने इस आचार संहिता को तैयार कराया है। अगर किसी पत्रकार ने इस आचार संहिता का उल्लंघन किया तो कंपनी उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई में बर्खास्तगी तक शामिल है। इस आचार संहिता के सार्वजनिक होने से कोई भी आम नागरिक आचार संहिता के खिलाफ व्यवहार कर रहे पत्रकार को टोक सकता है और इसकी जानकारी कंपनी को दे सकता है। कहा जा रहा है कि इस आचार संहिता से पत्रकारों पर आचरण में पवित्रता रखने का दबाव बनाने में काफी हद तक कामयाबी मिलेगी।


  • टाइम्स ग्रुप के बिजनेस डेली ईटी और बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाऊ के पत्रकारों के लिए तैयार आचार संहिता को पढ़ने के लिए क्लिक करें – The Economic Times ad ET NOW Code of Conduct

  • एचटी मीडिया के बिजनेस अखबार मिंट के पत्रकारों के लिए बने कोड आफ कंडक्ट को पढ़ने के लिए क्लिक करेंMint Code of Journalistic Conduct

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...