साधना ग्रुप की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि साधना न्यूज ने फिर से सहारा समय को पटखनी दे दी है। टीआरपी और जीआरपी में साधना फिर सहारा से आगे निकल गया है। साधना न्यूज़ (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है, जबकि यहां सहारा समय तीसरे नंबर पर है।
इसी तरह बिहार-झारखंड में भी साधना न्यूज़ ने सहारा समय को फिर पीछे कर दिया है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में साधना न्यूज़ टैम के आंकड़ों के मुताबिक 7 फीसदी पर काबिज है जबकि सहारा 6 पर है। इसी तरह बिहार और झारखंड में सहारा समय 3.3 पर है जबकि साधना न्यूज़ 5.4 पर पहुंच गया है। साफ है कि साधना न्यूज़ ने अपने बेहतरीन कार्यक्रमों और विश्वसनीय खबरों के जरिए दर्शकों का भरोसा जीता है











