सहारा मीडिया के कर्मी खुश हैं। बोनस जो मिला है। कल आई सेलरी में तनख्वाह के अलावा भी पैसे दिए गए हैं। इसे बोनस बताया गया है। इससे पहले दिवाली के समय बोनस दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों का बेसिक साढ़े तीन हजार रुपये हैं उन्हें 4900 रुपये बोनस दिया गया है। ज्यादा बेसिक वालों को ज्यादा बोनस दिया गया है। बिन मौसम और बिन उम्मीद मिले इस बोनस से सहारा में काम करने वाले बल्ले-बल्ले हैं। यह बोनस मैनेजमेंट, प्रिंट, टीवी…. सभी के कर्मियों को दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन समय-समय पर अपने कर्मियों को आर्थिक लाभ देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रोत्साहित करता रहता है।











