Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लीगल कांप्लीकेशन के कारण सहारा से डील टूटी : चंदन

‘मैंने अपने समय में सहारा समय, मुंबई को प्राफिट कमाने के मामले में दूसरे नंबर का चैनल बना दिया। मेरे कार्यकाल में साथ काम करने वाले लोग बेहद प्रसन्न और खुश रहे। मेरे इस्तीफा देने से कई लोगों के आंखों में आंसू आ गए। सहारा के साथ लीगल कांप्लीकेशन्स आ गईं जिसके कारण चैनल को कांट्रैक्ट पर लेने की डील टूट गई। मैं महीने भर बाद अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करूंगा। मेरे लिए मुंबई और सहारा छोटी बात है। मैंने अमेरिका समेत दर्जन भर से ज्यादा देशों में मीडिया का काम किया है। मेरी पहचान है। अपने देश में कुछ करने की इच्छा से आया। जो कुछ हुआ, उससे उबरकर अब आगे कुछ नया करने के लिए जुट गया हूं…’

यह सब कहना है कि चंदन बनर्जी का। चंदन अभी तक सहारा समय, मुंबई के सीईओ के रूप में काम देख रहे थे। इस साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में सहारा समय, मुबंई को चंदन की कंपनी ‘एनलाइटेन मीडिया’ ने रेवेन्यू शेयर माडल पर ठेके पर लिया। अब यह समझौता टूट चुका है और सीईओ चंदन बनर्जी ने इस्तीफा दे दिया है। चंदन के विदा होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। नए सीईओ के रूप में सुशांतो राय पिछले दिनों काम संभाल चुके हैं।

भड़ास4मीडिया से बातचीत में चंदन बनर्जी इस बात से आहत दिखे कि कुछ लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटे हुए हैं। चंदन के मुताबिक मेरे पास अभी तक साथ काम करने वालों के फोन आ रहे हैं। लोग मुझे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पर मैं खुद को अब रिलैक्स पा रहा हूं। हम लोग चाहते थे कि इंटायर सहारा नेटवर्क में हिस्सेदारी लें। पर फारेन इनवेस्टमेंट में कानूनी दिक्कत के कारण समस्या आ गई। बावजूद इसके मैं अपने काम को कांटीन्यू करता रहा। बिजनेस से लेकर काम के माहौल तक, सब कुछ पहले से काफी अच्छा किया। चंदन कहते हैं कि वे जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...