Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सामान समेट आफिस त्यागा संजीव ने

[caption id="attachment_17373" align="alignleft" width="142"]संजीव के सहारा ज्वाइन करने पर भड़ास4मीडिया में प्रकाशित खबरसंजीव के सहारा ज्वाइन करने पर भड़ास4मीडिया में प्रकाशित खबर[/caption]सहारा मीडिया के मोस्ट पावरफुल परसन बने उपेंद्र राय : खबर सही है. संजीव श्रीवास्तव ने सहारा के नोएडा स्थित आफिस से अपना सामान समेट लिया है और आफिस का परित्याग कर चुके हैं या करने ही वाले हैं. करीब पांच घंटे पहले वो सहारा मीडिया के नोएडा स्थित आफिस पहुंचे.

संजीव के सहारा ज्वाइन करने पर भड़ास4मीडिया में प्रकाशित खबर

संजीव के सहारा ज्वाइन करने पर भड़ास4मीडिया में प्रकाशित खबर

सहारा मीडिया के मोस्ट पावरफुल परसन बने उपेंद्र राय : खबर सही है. संजीव श्रीवास्तव ने सहारा के नोएडा स्थित आफिस से अपना सामान समेट लिया है और आफिस का परित्याग कर चुके हैं या करने ही वाले हैं. करीब पांच घंटे पहले वो सहारा मीडिया के नोएडा स्थित आफिस पहुंचे.

पता चला है कि संजीव के मसले पर सहाराश्री के यहां अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. बावजूद इसके, संजीव ने अपनी तरफ से सहारा मीडिया को गुडबाय बोल दिया है. संजीव पिछले कई दिनों से मुंबई में थे, जहां सहारा प्रबंधन के शीर्ष लोग मौजूद थे. वहीं पर यह सब घटनाक्रम घटित हुआ. पिछले साल 28 दिसंबर को सहारा मीडिया में सीईओ और एडिटर इन चीफ के रूप में आए संजीव श्रीवास्तव कुल चार महीने तक ही रह पाए. संभवतः यह सबसे छोटा कार्यकाल होगा सहारा में किसी सीईओ और एडिटर इन चीफ का (यह तथ्य अगर गलत हो तो कमेंट में अपनी बात रखकर इसे करेक्ट कराएं). संजीव ने सहारा से अपने हटने के बारे में अपने करीबी लोगों को सूचित कर दिया है. पर अब भी बहुत सारे लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि संजीव श्रीवास्त सहारा से चले गए हैं.

संजीव श्रीवास्तव इससे पहले ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) की हिंदी रेडियो सेवा के भारत संपादक या भारत हेड के रूप में कार्यरत थे. बाद में जब अमित बरुआ को बीबीसी के सर्विस हेड (इंडिया) के रूप में लाया गया तो यह माना जाने लगा कि संजीव श्रीवास्तव को साइडलाइन करने की तैयारी हो चुकी है. संजीव ने बीबीसी में करेस्पांडेंट के रूप में पारी शुरू की थी और देखते ही देखते इंडिया हेड बन गए. अमित बरुआ को संजीव श्रीवास्तव के पैरलल बीबीसी में लाए जाने के बाद माना जा रहा था कि देर-सबेर संजीव श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ बीबीसी से इस्तीफा दे सकते हैं. आखिरकार उन्होंने सहारा मीडिया में धूमधड़ाके के साथ नई पारी शुरू की. लेकिन संजीव श्रीवास्तव सहारा के चालढाल का समझ नहीं पाए. कई ऐसे दिग्गज सहारा में पहले भी आ चुके हैं जो यहां की रीति को न समझ पाने के कारण असमय विदा हो गए. हाल-फिलहाल पुण्य प्रसून बाजपेयी उदाहरण रहे हैं जो पूरी टीम लेकर सहारा के न्यूज चैनलों के सर्वेसर्वा बने पर अचानक कुछ ऐसे मुद्दे आ गए जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और उनकी टीम के ढेर सारे लोग छोड़ गए.

संजीव श्रीवास्तव के इस्तीफा देने के बाद अब सहारा मीडिया के मोस्ट पावरफुल परसन बन चुके हैं उपेंद्र राय. संजीव के जाने से अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि जो भी सहारा मीडिया में शीर्ष पद पर आएगा, वह उपेंद्र राय की सहमति से ही आएगा और उन्हीं के अधीन रहकर काम करेगा. सूत्र बताते हैं कि सहारा की बैंकिंग कोर से अपना काम शुरू करने वाले उपेंद्र राय सहारा समूह के रग-रग से वाकिफ हैं. उन्हें सहारा समूह के ब्राडर इंट्रेस्ट के बारे में अच्छी तरह पता है. टैक्स, बैंकिंग, बिजनेस, मीडिया आदि क्षेत्रों के अच्छे जानकार उपेंद्र राय दरअसल सहारा समूह में बदलाव के भी प्रतीक हैं. कम उम्र में सफलता के अच्छे खासे पायदान हासिल करने वाले उपेंद्र राय के कंधों पर सहारा मीडिया को नए दौर में ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है. इसी कारण उनके आने के बाद सहारा मीडिया से ढेर सारे जमे-जमाए लोगों को जाना पड़ा और सहारा मीडिया में शीर्ष स्तर पर री-स्ट्रक्चरिंग का दौर शुरू हुआ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sachin yadav

    May 5, 2010 at 11:13 am

    is kamini media mein hum jaise kameeno aur bade kameene mil jaaye to apne kameene pan ka istar pata chal jaata hain aur maan kahata tu toh kam kameena hai re.

  2. Pankaj kumar singh,copy editior, etv news bihar desk09951879247

    May 5, 2010 at 11:16 am

    yashvant jee,
    ek sujhaw hai, bade house se nikle kabil patrkaron ka ek association aap banaeye aur sab milkar ek media house banayen jo naitik taur par majboot ho,paisa ka intzam bhi ho jayega jab bade log jutenge to,aap N.K.singh, Sanjeevjee aur kamal dixit jaise logo se baat kigiye ,,,der saber Mrinal pandey bhi prasar bharati se nikalegin hi,Dagar thoda kathin hai magar namumkin nahin,,,ego tyag aage badana hogo sabko.

  3. ramesh singh

    May 5, 2010 at 11:30 am

    So finaly the inavitable has happend – a bit too soon though..the question is that is it necessary that every good journalist will also prove to be a good channel manager? y did sanjeev allowed himself to believe that he is well equipped, trained and experienced to run a mammoth organisation with six 24X7 news channels, as many as three thousand employees and a plethora of pressures to cope with…no, it is his own fault but, unfortunately, several others will also suffer for this, those of his cronie he drafted with mind bogling salaries
    – many of them with no experience of TV news at all.

    As for Sahara management – they are doomed to keep on experimenting – Ambikand sahay( no TV experience), Punya prasoon vajpayee( no mangement experience) and Sanjeev ( no Tv , no mangeent)..

    and then there is this upendra rai – he is smart (chaloo)…but wat is his experience to handle such behemoth…adrakh pakda diya hai, ab tamasha dekho

  4. vineet kumar

    May 5, 2010 at 4:51 pm

    पंकजजी,नैतिक तौर पर मजबूत पत्रकारों में आपने मृणाल पांडे को शामिल करके सारा प्लान गुड़-गोबर कर दिया।.

  5. govind goyal,sriganganagar

    May 6, 2010 at 1:30 am

    it can not be possible, it is india.

  6. Pankaj kumar singh,copy editior, etv news bihar desk09951879247

    May 6, 2010 at 10:39 am

    vineet jee,
    mera maksad bahas shuru kar use aage badana tha, mrinal se koi prit nahin hai,aap logo ki rai se hi baat aage badegi,kaun 100% naitik hai andaza lagana muskil hai, fir aap bhi manegen ki mrinal ki lekhani me wakai dam hai,main bus usi ore eshara kar raha tha,
    govind jee bhale sambhaw na ho magar ek bar sochane me kya burai hai.

  7. Pankaj kumar singh,copy editior, etv news bihar desk09951879247

    May 6, 2010 at 10:49 am

    Ramesh jee sabse pahale ek alag tarah ka muhawara use karne ke liye badhai,adarkh paka diya hai aub tamasha dekho,kuchh koshish karni chahiye b4m ka labh aam patrkaron ko to milna chahiye,kash kabhi aisa house banta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...