Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘तब निशिकांतजी देवता तुल्य नजर आते’

श्री ऋषि नागर जी, आप तो ‘बहुत अच्‍छे’ इंसान हैं। आपको अखबारी दुनिया में किसने लाया, यह महत्‍वपूर्ण नहीं है। महत्‍वपूर्ण यह है कि अखबार से पहले आप करते क्‍या थे। जहां तक मुझे याद है, आप एक छोटे स्‍कूल में पढ़ाते थे जहां पढने वाले बच्‍चों की संख्‍या बेहद कम थी। अपनी करियर की बेहतरी के लिए आप जुलाई, 1999 में जागरण में एक संवाद सहयोगी बनने के लिए आए। अक्‍टूबर 1999 में जागरण जालंधर से शुरू होने वाला था। राकेश शांतिदूत ने आपकी काफी अच्‍छी मार्केंटिंग की थी। भोलेनाथ श्री निशिकांत ठाकुर ने आपको सिटी इंचार्ज बना दिया।

आप हमेशा यह कह कर भोलेनाथ को भावनात्‍मक रूप से अपने पक्ष में करते थे कि आपकी पत्‍नी व बेटे को केंसर है। जागरण से आपको निकाला नहीं गया बल्कि जागरण में आपको तरक्‍की दी गई। मुख्‍य संवाददाता के बाद आपको विशेष संवाददाता बनाया गया। जैसा कि अमूमन होता है, आपको विशेष संवाददाता बनना अच्‍छा नहीं लगा क्‍योंकि सिटी रिपोर्टिंग से आप उपर सोच ही नहीं रहे थे। शायद इसमें आपका कोई अपना स्‍वार्थ हो, यह आपका अपना मामला है। लेकिन यदि मुख्‍य संवाददाता से उपर सोचते होते तो अभी मीनाक्षी के टीम के सदस्‍य होकर चंडीगढ़ ब्‍यूरो देख रहे होते और ऐसी स्थिति में श्री निशिकांत आपको देवता तुल्‍य नजर आते।

नागर जी, किसी पर कोई आरोप लगाने से पहले यह सोचना चाहिए कि आप जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें कितनी सच्‍चाई है। इंसान पर क्रोध सवार होता है तो उसका विवेक स्‍वत: नष्‍ट हो जाता है। अपने विवेक को जगा कर अपनी अंतरआत्‍मा से पूछिए कि क्‍या श्री निशिकांत ने आपके साथ कभी भी दोयम दर्जे का व्‍यवहार किया है? श्री नागर जी, निशिकांत जी को आपसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है कि वे कैसे हैं और किन लोगों को रखा है। उनके द्वारा रखे गए लोगों में कुछ में ही गधे के लक्षण मिलते हैं जो कालांतर में स्‍वत:अपना मार्ग चुन लेते हैं।

संजय कुमार

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...