Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सन्मार्ग, रांची के संपादक पद से ज्ञानवर्द्धन का इस्तीफा

ज्ञानवर्द्धन मिश्राअनिरुद्ध, पंकज, गौरी शंकर, देव कुमार, मयंक, अमन और राजेश ने भी दिया इस्तीफा : रांची से इस साल मई महीने में लांच हुए सन्मार्ग अखबार के संपादक ज्ञानवर्द्धन मिश्रा ने संस्थान को टाटा बाय बाय बोल दिया है। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ कई और लोगों ने भी इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के पीछे वजह संपादकीय के कामकाज में प्रबंधन की बढ़ती दखलंदाजी बताया जाता है। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाने वाले ज्ञानवर्द्धन के नेतृत्व में ही सन्मार्ग रांची में आ सका। उनके साथ जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है, उनके नाम व पद इस प्रकार हैं- अनिरुद्ध कुमार ओझा (सब एडिटर), पंकज मिश्रा (स्पेशल करेस्पांडेंट), देवकुमार अग्रवाल (रिपोर्टर), मयंक श्रीवास्तव (ग्राफिक डिजायनर), अमन कुमार (पेजीनेटर), राजेश कुमार (पेजीनेटर) और गौरी शंकर सिंह (जनरल मैनेजर)।

सूत्रों के मुताबिक अनिरुद्ध कुमार ओझा ने हिंदुस्तान, धनबाद में ज्वाइन कर लिया है। जनरल मैनेजर पद से इस्तीफा देने वाले गौरी शंकर सिंह पुरानी जगह लौट गए हैं। उन्होंने देवघर में इंडियन पंच फिर से ज्वाइन कर लिया है। पेजीनेटर मयंक श्रीवास्तव ने प्रभात खबर ज्वाइन किया है। अमन कुमार देवघर में श्वेत इंडिया मैग्जीन का हिस्सा बन गए हैं। राजेश कुमार भी देवघर में श्वेत इंडिया मैग्जीन के साथ जुड़ गए हैं। ज्ञानवर्द्धन के इस्तीफे के बाद उनका काम फिलहाल सिटी एडिटर राजीव कुकरेजा देख रहे हैं। भड़ास4मीडिया ने ज्ञानवर्द्धन से उनके इस्तीफे के बारे में संपर्क किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि ज्ञानवर्द्धन की बातचीत कुछ बड़े अखबारों से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक चीफ जनरल मैनेजर आलोक सिंह के संपादकीय में बढ़ते हस्तक्षेप के कारण मामला बिगड़ता गया। ज्ञानवर्द्धन मिश्रा सन्मार्ग से पहले हिंदुस्तान, रांची में ब्यूरो चीफ हुआ करते थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...