नवभारत टाइम्स, दिल्ली के दो पत्रकारों ने इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में अच्छे पद और पैकेज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. ये हैं संयम श्रीवास्तव और सौरभ द्विवेदी. दोनों ने ही न्यूज एडिटर के पद पर दैनिक भास्कर ज्वाइन किया है. संयम भास्कर, चंडीगढ़ के मेन एडिशन के न्यूज एडिटर होंगे. सौरभ द्विवेदी सिटी पुलआउट के न्यूज एडिटर के रूप में कामधाम देखने लगे हैं.
सौरभ पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं. संयम ने दो दिन पहले ज्वाइन किया. सौरभ आईआईएमसी वाले हैं तो संयम बीएचयू के प्रोडक्ट हैं. दैनिक जागरण, नोएडा के साथ काम कर चुके संयम श्रीवास्तव ने भड़ास4मीडिया को बताया कि वे भास्कर, चंडीगढ़ में ज्वाइन करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं. दो-चार दिनों में चंडीगढ़ पहुंचकर विधिवत तरीके से कामकाज की शुरुआत कर देंगे. भास्कर, चंडीगढ़ में एक के बाद एक कई लोगों के इस्तीफा देने से वहां स्टाफ क्राइसिस की शुरुआत हो गई थी जिसे खत्म करने के लिए दूसरे संस्थानों के पत्रकारों को ज्वाइन कराने का सिलसिला चल रहा है.












runit sharma
March 15, 2010 at 2:17 pm
Dear sanyam!
Heartiest congratulations on your brilliant success! You are always dynamic & sportive. And this is your reward. Many-many cheers on your ‘Shandar’ Success. Ek din tum nishit rup se patrakarita ke sheersh par Jhanda Buland karogey!
Runit Sharma
Ravinder Chauhan Dainik Bhaskar Yamuna Nagar
March 16, 2010 at 7:02 am
Danik Bhaskar me shyamil hone wala patarkar shobhagayashali hoata hai.Chandigare me NE banane wallo ka sawagat hai. Bhaskar ke state Head sh.Kamlesh ji ke netartav me Bhaskar pariwar din dugni or raat chogni tarkki kara raha hai.
Nivir Shivputra
March 16, 2010 at 4:53 pm
bahut bahut badhai Sanyam ji. nayi jimmedari jamkar samhalen aur bade bhai ka naam roshan karen, yahi kamana hai.