आईबीएन7 के सीनियर एडिटर और तेजस्वी पत्रकार शैलेंद्र सिंह के असामयिक निधन पर शैलेंद्र के दोस्तों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 26 जून (शुक्रवार) को किया गया है। नई दिल्ली के रायसीना रोड पर स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया (पीसीआई) में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दिन में 12 बजे से होगी। सभा में टीवी न्यूज चैनलों के हेड, वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया से जुड़े कई लोग उपस्थित रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आईबीएन7 की तरफ से किया जा रहा है।
आईबीएन7 में कार्यरत और शैलेंद्र के करीबी रहे एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हरीश चंद्र बर्णवाल अपने न्यूज चैनल की तरफ से आयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। हरीश ने सभी पत्रकारों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का अनुरोध किया है। अगर किसी को इस बारे में कुछ जानना-समझना है तो वह हरीश से [email protected] के जरिए संपर्क कर सकता है।












