शरद साहू ने रायपुर से जल्द लांच होने वाले रीजनल न्यूज चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ में सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शरद इससे पहले इंदौर में बिग 92.7 एफएम के साथ काम कर रहे थे। वे मीडिया में कई वर्षों से सक्रिय हैं। खबर है कि जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का प्रसारण एक अक्टूबर से होने जा रहा है। इसके लिए लगभग 220 लोगों की टीम बनाई गई है।
अमित रेडियो मंत्रा से इंडियन एक्सप्रेस में
अमित त्रिपाठी के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, बरेली में बतौर असिस्टेंट मैनेजर (स्पेश मार्केटिंग) काम संभाल लिया है। इससे पहले वे जागरण समूह के रेडियो मंत्रा में कार्यरत थे।
शरद और अमित को नई पारी पर शुभकामनाएं।











