Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

आशीर्वाद में चुंबन….! ….जय हो….!!

चुंबन

रिचर्ड गैरे के जबरन चुंबन की चुभन झेल चुकी बालीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के गुलाबी गाल पर एक बार फिर से चुंबन जड़ दिया गया। फर्क इतना है कि पहले उन्हें अभिवादन के नाम पर चूमा गया था, इस बार आशीर्वाद देने के नाम पर! अपने आने वाले सीरियल ‘महायात्रा’ की शूटिंग के लिए नागपंचमी पर पुरी (उड़ीसा) के साक्षीगोपाल मंदिर गईं शिल्पा को पूजा के बाद आशीर्वाद में क्या मिला, आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

चुंबन

रिचर्ड गैरे के जबरन चुंबन की चुभन झेल चुकी बालीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के गुलाबी गाल पर एक बार फिर से चुंबन जड़ दिया गया। फर्क इतना है कि पहले उन्हें अभिवादन के नाम पर चूमा गया था, इस बार आशीर्वाद देने के नाम पर! अपने आने वाले सीरियल ‘महायात्रा’ की शूटिंग के लिए नागपंचमी पर पुरी (उड़ीसा) के साक्षीगोपाल मंदिर गईं शिल्पा को पूजा के बाद आशीर्वाद में क्या मिला, आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

चुंबन

अधेड़ पुजारी ने इतने प्यार और जोश से चूमा, मानो आशीर्वाद दे रहे हों। मेरी जानकारी के मुताबिक ये पहला मामला है जब मंदिर में किसी पुजारी ने खुलेआम इस तरह की करतूत की हो। सवाल ये है कि आखिर किस सोच से बाबा ने शिल्पा को चूमा क्योंकि न तो शिल्पा कोई बच्ची हैं और न ही मंदिर में कोई ऐसा रिवाज है। इस सवाल का जवाब आप बाबा के खिलते रोम-रोम वाली हंसी और उनके शरीर में दौड़ रही सिरहन (करंट) में देख सकते हैं।

चुंबन

रिचर्ड गैरे ने सार्वजनिक समारोह में शिल्पा से जबरदस्ती की,  इस पर बवाल मच गया जो कि लाजिमी भी था क्योंकि गैरे के लिए भले ही ये शर्म की बात नहीं थी लेकिन उनकी इस करतूत ने भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ा दी थीं। लेकिन इस बार तो हद हो गई। सबसे ज्यादा शर्म की बात ये है कि इस बार एक भारतीय ने ही भारतीय संस्कृति को दूषित किया और वो भी मंदिर के पवित्र माहौल में। एक भारतीय…एक बुजुर्ग…. एक पुजारी ने मंदिर की मर्यादा भुलाकर ऐसी हरकत कीं मानो किसी बच्चे को उस खिलौने से खेलने का मौका मिल गया जिसके लिए वो लंबे समय से मन में इच्छा (कुंठा) दबाए हुए था। वैसे यहां बच्चे से तुलना करना ठीक नहीं होगा क्योंकि बच्चे को तो समझ नहीं होती और वो भगवान का रूप होता है लेकिन पुजारी जी ने कोई नादानी नहीं की बल्कि जानबूझ कर सब कुछ भुला दिया और अपनी कुंठा निकाल दी।

चुंबन

पूजा के दौरान का पूरा वीडियो मैंने देखा है। ‘किसिंग प्रीस्ट’ ने एक नहीं दर्जनों आपत्तिजनक हरकतें की। बार-बार शिल्पा का हाथ पकड़ना,  उनकी पीठ पर हाथ फिराना और गाल से गाल सटाना…. पुजारी जी ने ऐसे किया मानो भूल गए हों कि वे मंदिर में  उनके साथियों,  शिल्पा के परिवार वालों और पुलिसकर्मियों के साथ साथ सैंकड़ों श्रद्धालु भी मौजूद हैं। इनता ही नहीं, बाबा ने शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी को भी नहीं बख्शा। बाबा ने कभी शमिता की नाक पर तो कभी गाल पर चूंटी काटी। कई बार जोश और आवेश में इंसान सार्वजनिक जगहों पर ऐसी हरकत कर जाता है लेकिन कुछ ही पल बाद गलती का अहसास होने पर उसकी नजरें झुक जाती हैं। लेकिन यहां तो अपनी हरकतों से पुजारी जी का जोश मानो हर पल बढ़ता जा रहा था। बड़ी ही शर्मनाक स्थिति थी ये। भले ही सठियाने का सुख भोग रहे पुजारी के लिए नहीं लेकिन उसके साथियों,  मंदिर में मौजूद भक्तों और हर भारतीय के लिए खून के घूंट पीने वाले पल थे ये। बाबा जैसे लोगों को कई बार मौके का फायदा उठाकर महिलाओं को छूने की वजह तलाशते तो देखा और सुना है लेकिन इन महाशय ने तो मानो सोच लिया कि बेटा, उम्र के आखिरी पड़ाव में बालीवुड की हॉट हीरोइन को चूमने का मौका मिला है, छोड़ना नहीं है। शायद इसी सोच के भंवर में बाबा की सोचने की शक्ति कैद हो गई और उसकी आंखों पर खूबसूरती का पर्दा गिर गया,  लेकिन बाबा, उस वक्त भी सैंकड़ों लोगों ने तुम्हारी करतूत देखी थी और अब सारी दुनिया देख रही है। तस्वीरें देखकर बाबा जैसे लोगों के शरीर में भले ही बाबा जैसा करंट दौड़ रहा होगा लेकिन मंदिर की मर्यादा और देवेंद्र शर्माभारतीय संस्कृति को तार-तार होते देख सज्जन जरूर शर्मिंदा हो रहें होंगे।


लेखक देवेंद्र शर्मा वायस आफ इंडिया न्यूज चैनल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर हैं. उनसे संपर्क 9953130539 या फिर [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...