Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जेबी संगठन बनने से बचाएं, मुझे जिताएं : शिशिर सोनी

[caption id="attachment_16434" align="alignleft"]शिशिर सोनीशिशिर सोनी[/caption]केंद्र सरकार से सत्यापित पत्रकारों की संस्था ‘प्रेस एसोसिएशन’ के होने वाले चुनाव के लिए प्रेस क्लब आफ इंडिया कैंपस में कुल सुबह 11 बजे से वोट पड़ने शुरू हो जाएंगे। अध्यक्ष पद पर ‘दैनिक भास्कर’ के शिशिर सोनी और ‘दी हिंदू’ के केवी प्रसाद के बीच मुकाबला है। महासचिव पद पर ‘हमारा महानगर’ के राजीव रंजन नाग और ‘दी हिंदू’ के विनय कुमार जंग लड़ रहे हैं। बीते साल राजीव रंजन नाग ही महासचिव पद पर जीते थे और अध्यक्ष थे जयशंकर गुप्त जो इन दिनों दिल्ली त्यागकर नागपुर में लोकमत में काम कर रहे हैं।

शिशिर सोनीकेंद्र सरकार से सत्यापित पत्रकारों की संस्था ‘प्रेस एसोसिएशन’ के होने वाले चुनाव के लिए प्रेस क्लब आफ इंडिया कैंपस में कुल सुबह 11 बजे से वोट पड़ने शुरू हो जाएंगे। अध्यक्ष पद पर ‘दैनिक भास्कर’ के शिशिर सोनी और ‘दी हिंदू’ के केवी प्रसाद के बीच मुकाबला है। महासचिव पद पर ‘हमारा महानगर’ के राजीव रंजन नाग और ‘दी हिंदू’ के विनय कुमार जंग लड़ रहे हैं। बीते साल राजीव रंजन नाग ही महासचिव पद पर जीते थे और अध्यक्ष थे जयशंकर गुप्त जो इन दिनों दिल्ली त्यागकर नागपुर में लोकमत में काम कर रहे हैं।

सत्ता के गलियारों में पैठ रखने वाले पत्रकारों की इस प्रभावशाली संस्था में अध्यक्ष और महासचिव जैसे बड़े पदों के अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, ज्वाइंट सेक्रेटरी, पांच एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य चुनने के लिए भी वोट पड़ेंगे। वोटरों की संख्या छह सौ के करीब है लेकिन वोट डालने डेढ़-दो सौ से ज्यादा पत्रकार नहीं आते। वैसे भी इस बार कल ही साफमा का सम्मेलन मुंबई में है जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से कई पत्रकार जा रहे हैं। इससे वोटिंग प्रतिशत गिरने की आशंका है।

शिशिर सोनी ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर वे जीतते हैं तो प्रेस एसोसिएशन को नई धार देंगे और जेबी हो चुके इस संगठन को जीवंत बनाएंगे। इसके लिए काफी कुछ करने की योजना है। उनका कहना है कि 25 वर्षों से यह संगठन जेबी बना हुआ है और लोग येन केन प्रकारेण जीतकर चले आते हैं। इस संगठन में यह नियम बनना चाहिए कि जो एक बार जीत जाए उसे अगली बार मौका ना मिले ताकि संगठन को जेबी बनने से बचाया जा सके। इसके लिए संगठन के संविधान में बदलाव करने की जरूरत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...