Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नव भारत से इस्तीफा देकर वीओआई संग नई पारी

शीतलवरिष्ट पत्रकार एलएन शीतल ने नव भारत के ग्रुप एडीटर पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अब प्रिंट मीडिया को बाय बाय बोलकर इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ हो चले हैं। उन्होंने वायस आफ इंडिया ज्वाइन किया है। शीतल की तीन महीने में ये दूसरी नौकरी है। नव भारत से पहले वे भोपाल में राज एक्सप्रेस के संपादक थे। वहां से इस्तीफा देने के बाद वे नव भारत में ग्रुप एडीटर बन कर आए। नव भारत में अभी तीन माह पूरे भी नहीं हुए थे कि इसे टाटा बाय बाय बोलकर  वायस आफ इंडिया में चले आए।

वीओआई में वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हेड बनाए गए हैं। उधर, दिल्ली स्थित वीओआई मुख्यालय में उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि वीओआई प्रबंधन मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कंटेंट और बिजनेस के लिहाज से किसी ऐसे व्यक्ति को तलाश रहा था जो टारगेट पूरा करने में सक्षम हो।  इस लिहाज से शीतल की नियुक्ति की गई है। वे कंटेंट के साथ चैनल को बिजनेस दिलाने का भी काम देखेंगे।

एलएन शीतल ने भड़ास4मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में नवभारत से इस्तीफे और वीओआई में ज्वाइन करने की पुष्टि की। उनका कहना है कि उन्होंने एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद पर वीओआई ज्वाइन किया है। वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेशों में चैनल के कामकाज को देखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...