Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी को बड़ा झटका, ठुकराल ने बॉय बोला

शिवनाथ ठुकरालशिवनाथ ठुकराल को नया पद और दायित्व रास नहीं आया। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। एनडीटीवी प्राफिट के मैनेजिंग एडिटर रहे शिवनाथ ठुकराल को पिछले महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के सभी चैनलों का बिजनेस एडिटर बना दिया गया था। 14 साल की एनडीटीवी की सेवा के बाद अपने साथियों को अंग्रेजी में भेजे गए ई-मेल में ठुकराल ने कहा है कि ‘मैं अपने करियर के नए पड़ाव की ओर रुख कर रहा हूं। मैंने एनडीटीवी को बॉय बोल दिया है।’

शिवनाथ ठुकरालशिवनाथ ठुकराल को नया पद और दायित्व रास नहीं आया। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। एनडीटीवी प्राफिट के मैनेजिंग एडिटर रहे शिवनाथ ठुकराल को पिछले महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के सभी चैनलों का बिजनेस एडिटर बना दिया गया था। 14 साल की एनडीटीवी की सेवा के बाद अपने साथियों को अंग्रेजी में भेजे गए ई-मेल में ठुकराल ने कहा है कि ‘मैं अपने करियर के नए पड़ाव की ओर रुख कर रहा हूं। मैंने एनडीटीवी को बॉय बोल दिया है।’

शिवनाथ उन पत्रकारों में से हैं जिन्होंने कालेज की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद एनडीटीवी ज्वाइन किया और यहीं पर रहते हुए बिजनेस एडिटर और एडवाइजर तक की यात्रा कर डाली। मतलब, एक ही जगह टिके रहे, काम के दम पर बढ़ते रहे। उधर, सूत्रों का कहना है कि एनडीटीवी प्रबंधन एनडीटीवी प्राफिट को लेकर चिंतित है। इस चैनल के लिए दक्ष मैनेजिंग एडिटर की तलाश की जा रही है। याद रहे कि इस चैनल का मार्केट शेयर बीते दिनों काफी कम हुआ है। हाल फिलहाल लांच हुए ईटी नाऊ चैनल ने एनडीटीवी प्राफिट को पछाड़ रखा है। टैम के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि एनडीटीवी प्राफिट का मेट्रो शहरों में मार्केट शेयर 14 प्रतिशत है तो ईटी नाऊ 18 फीसदी हिस्से पर काबिज हो चुका है। सबसे ज्यादा मार्केट शेयर सीएनबीसी टीवी18 का है। इसका 46 फीसदी मार्केट पर अधिकार है। एनडीटीवी प्राफिट के संकट के इस दौर में ठुकराल का जाना एक बड़ा झटका तो है ही। प्रबंधन अभी तक ठुकराल का विकल्प नहीं तलाश पाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...