Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

शोभना जैन से खफा हैं यूनीवार्ता के पत्रकार!

सुभाष निगम को ब्यूरो देखने के लिए कहा गया : समाचार एजेंसी यूनीवार्ता से खबर है कि दिल्ली ब्यूरो चीफ शोभना जैन को प्रबंधन ने अब हटाने का मन बना लिया है. अभी तक डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में काम देख रहे सुभाष निगम से कह दिया गया है कि वे अगले आदेश तक ब्यूरो चीफ का काम देखें. शोभना जैन को ब्यूरो चीफ बनाए जाने के बाद से यूनीवार्ता में राजनीति काफी तेज हो गई थी. यूनीवार्ता के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने जनवरी महीने में महाप्रबंधक एके भंडारी को लिखित ज्ञापन देकर शोभना के व्यवहार, भाषा व आचरण की बुराई की थी. 

शोभना जैन को ब्यूरो चीफ लायक न होने की बात कह पद से हटाने की मांग की थी. सूत्रों के मुताबिक बाद में शोभना जैन ने प्रबंधन को एक पत्र लिखकर अपनी टीम के कई वरिष्ठ पत्रकारों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए. प्रबंधन ने आरोपी पत्रकारों से इस बारे में जवाब तलब किया तो सभी ने पत्र लिखकर आरोप को मनगढ़ंत और आंतरिक राजनीति का हिस्सा करार दिया. पत्रकारों के जवाब के बाद प्रबंधन चुप्पी साध गया. खबर है कि पिछले दिनों एक बार फिर यूनीवार्ता के ढेर सारे लोगों ने इकट्ठा होकर महाप्रबंधक भंडारी को पत्र लिखा. भंडारी को पत्र देकर पत्रकारों ने शोभना जैन के अधीन काम करने से इनकार करते हुए तुरंत डिसीजन लेने के लिए दबाव बनाया. बताया जाता है कि भंडारी ने फिलहाल सुभाष कदम को ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखने को कह दिया है. सुभाष कदम अभी तक शोभना जैन की अनुपस्थिति में ब्यूरो का काम देखते थे. पर अब वे ब्यूरो के प्रभारी के रूप में रोजाना काम देखेंगे. शोभना जैन को नया काम क्या दिया गया है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ruby

    June 7, 2010 at 10:02 am

    univarta me rajneeti koi nai baat nai hai yahaa humesha gandi rajneet hi jitti hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...