Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

”विनोद ने मेल से पोहरे को भेजा था इस्तीफा”

प्रकाश पोहरे और एसएन विनोद विवाद में हर रोज कोई न कोई नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों देशोन्नती समूह के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश पोहरे ने एसएन विनोद के बारे में कहा था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उन्हें निकाला गया। आज वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने भड़ास4मीडिया को वो आंतरिक मेल फारवार्ड किया है जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने राष्ट्रप्रकाश के मुख्य संपादक और देशोन्नती के ग्रुप एडिटर व सीईओ पद से खुद इस्तीफा सीएमडी प्रकाश पोहरे के पास मेल के जरिए भेजा और प्रकाश पोहरे ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किए जाने का जवाबी मेल एसएन विनोद को सेंड किया। नीचे सभी मेल दिए जा रहे हैं लेकिन इससे पहले भड़ास4मीडिया की ओर से एक अपील-

प्रकाश पोहरे और एसएन विनोद विवाद में हर रोज कोई न कोई नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों देशोन्नती समूह के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश पोहरे ने एसएन विनोद के बारे में कहा था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उन्हें निकाला गया। आज वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने भड़ास4मीडिया को वो आंतरिक मेल फारवार्ड किया है जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने राष्ट्रप्रकाश के मुख्य संपादक और देशोन्नती के ग्रुप एडिटर व सीईओ पद से खुद इस्तीफा सीएमडी प्रकाश पोहरे के पास मेल के जरिए भेजा और प्रकाश पोहरे ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किए जाने का जवाबी मेल एसएन विनोद को सेंड किया। नीचे सभी मेल दिए जा रहे हैं लेकिन इससे पहले भड़ास4मीडिया की ओर से एक अपील-


प्रकाश पोहरे और एसएन विनोद ने एक दूसरे को लेकर जो कुछ भी बातें भड़ास4मीडिया के साथ शेयर कीं, उसे पूरी ईमानदारी के साथ अब तक प्रकाशित किया जाता रहा है। अब जबकि इस विवाद का अंत होता नहीं दिख रहा है बल्कि हर रोज दोनों पक्षों की तरफ से कुछ नए आरोप / प्रत्यारोप / स्पष्टीकरण / सूचनाएं / जानकारियां सामने आ रही हैं तो भड़ास4मीडिया टीम ने फैसला किया है कि इस प्रकरण पर आगे अब कोई ऐसी चीज प्रकाशित नहीं की जाएगी, जिससे इस विवाद को बढ़ावा मिलता हो। इस विवाद के बढ़ते जाने से नुकसान अंततः इन दोनों शख्सियतों के साथ-साथ मीडिया और आम मीडियाकर्मियों का भी होगा। भड़ास4मीडिया के लिए एसएन विनोद और प्रकाश पोहरे दोनों ही सम्मानीय शख्सियत हैं। भड़ास4मीडिया इन दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और अनुरोध करता है कि अगर संभव हो तो जो कुछ बीत चुका है, उसे भूलकर आगे बढ़ें। एक-दूसरे के प्रति दिल में जो मैल है, एक दूसरे को नीचा दिखाने की जो सोच है, उसे स्व-विवेक के आधार पर यथाशीघ्र खत्म करें ताकि दोनों ही शख्स अपने समय का इस्तेमाल सृजन और रचनात्मक कार्यों में कर सकें। इस मामले को लेकर जो भी अन्य रिपोर्ट / लेख / जानकारियां / सूचनाएं भड़ास4मीडिया तक पहुंचाई गई हैं, उन्हें अब प्रकाशित नहीं किया जाएगा क्योंकि इनके प्रकाशन से दोनों पक्षों के बीच तल्खी बढ़ने की आशंका है। शुभकामनाओं के साथ…”

-संपादक, भड़ास4मीडिया


इस्तीफे का मेल और इस्तीफा स्वीकारे जाने का जवाबी मेल


From: Sn Vinod <[email protected]>

Date: Apr 21, 2009 9:25 PM

Subject: Resignation

To: pgp pohare <[email protected]>

I hereby resign from the post of group editor cum ceo of deshonnati and also from the post of Chief Editor Ras htraprakash with immediate effect for personal reasons.Please accept and releive me as soon as possible.

S N Vinod

dated 21.4.2009


 From: [email protected] <[email protected]>

Date: Apr 23, 2009 3:58 AM

Subject: RE: Resignation

To: Sn Vinod <[email protected]>

As per yr rqst U R relived from the duties of yr post but at the same time U R rqsted to clear the hand loan of Rs 2 lac  &  clear the tour advance which U hv taken ….

Prakash Pohare

Sent on my BlackBerry® from Vodafone Essar


From: Sn Vinod <[email protected]>

Date: Apr 30, 2009 4:51 PM

Subject: Re: Resignation

To: pgp pohare <[email protected]>

u had to inform me the date and time for settllement of account. still waiting. I will bring ur L n M on that day. Dont worry. u are again requested to take care of my personal books and files kept in my cabin.

Sn Vinod


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...