Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इलेक्ट्रानिक मीडिया को बाय बोलेंगे एसएन विनोद?

हिंदी मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद अब इलेक्ट्रानिक मीडिया को अलविदा कह फिर से प्रिंट में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इंडिया न्यूज में फिर इसी समूह के आने वाले भोजपुरी चैनल गंगा के हेड के रूप में मुंबई में काम कर रहे एसएन विनोद ने इस भोजपुरी के चैनल के लांच होने से पहले ही इसे बाय करने का मन बना लिया है। सूचना है कि इंडिया न्यूज के बदले माहौल में एसएन विनोद खुद को सहज नहीं पा रहे हैं। इसी के चलते वे चैनल छोड़ने का मन बना रहे हैं। चर्चा ये भी है कि वे नागपुर में हिंदी के एक नए अखबार में बतौर प्रधान संपादक ज्वाइन करने वाले हैं। भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि इंडिया न्यूज चैनल प्रबंधन एसएन विनोद की जगह अब किसी दूसरे को चैनल का हेड तैनात करने का मन बनाये है।  

सूत्रों का यह भी कहना है कि इंडिया न्यूज चैनल का प्रबंधन एसएन विनोद को लेकर जल्द ही किसी निर्णायक फैसले पर पहुंचने वाला है। इसी के तहत उन्हें मुंबई से दिल्ली बुलाया गया है और दिल्ली में रहकर चैनल का काम करने को कहा जा रहा है। इस बारे में भड़ास4मीडिया ने जब एसएन विनोद से संपर्क साधा तो उन्होंने खुद के इंडिया न्यूज और गंगा से अलग होने की बात को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने बताया कि वे चैनल के साथ अब भी हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया में वापसी की चर्चाओं को मात्र अफवाह अफवाह बताया। उन्होंने इस मामले पर और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि एसएन विनोद हिंदी के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं और उन्होंने प्रिंट व इलेक्ट्रानिक के कई जाने-माने पत्रकारों को अपने पत्रकारीय करियर के दौरान काम करने और आगे बढ़ने का मौका दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...