वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह के घर में दिनदहाड़े चोरी होने की खबर है। गाजियाबाद के कोर्ट परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की चोरों ने रविवार को धज्जियां उड़ा दी। गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट के पास स्थित राजनगर के मकान संख्या-184 आरडीसी में वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मकान तीन मंजिला है।
हाल ही में मकान की पहली मंजिल उन्होंने इंजीनियर दुरजीत सिंह को किराए पर दिया था। एसपी सिंह शनिवार को रिश्तेदारों से मिलने देहरादून गए थे। किराएदार दुरजीत सिंह भी किसी काम से बाहर गए थे। रविवार शाम दुरजीत सिंह लौटे तो मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। दुरजीत सिंह ने पुलिस और मकान मालिक एसपी सिंह को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर तीनों मंजिलों का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दुरजीत सिंह के कमरे से भी आभूषण व नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
sushil Gangwar
April 5, 2010 at 7:26 am
ek jaamane me sp singh apni patrakaarita ke liye mashhur the or Patrakarita jagat me hamesha rahege . Lekin ye baat choor nahi jaatne the . vah jis ghar me chori karne jaa rahe hai aakhir bah kiska hai. kaash chor ye jaan pate .
जीत भाटी
April 5, 2010 at 3:36 pm
ये शायद कोई और एस. पी जी हैं
जीत भाटी