Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सांसद के दरवाजे पर खड़े रहे खेल रिपोर्टर

ग्वालियर : खेल पत्रकारों को उस वक्त अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ा, जब वे सांसद यशोधरा राजे के निवास पर जा पहुंचे और सांसद के निवास के दरवाजे पर खड़े सांसद के खासमखास लोगों ने यह कहते हुए उन्हें भीतर जाने से रोक दिया कि यहां सिर्फ संपादकों को बुलाया गया है, खेल संवाददाताओं के लिए प्रवेश वर्जित है। मध्य प्रदेश सरकार के कहने पर विश्व की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ग्वालियर आई थीं।

ग्वालियर : खेल पत्रकारों को उस वक्त अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ा, जब वे सांसद यशोधरा राजे के निवास पर जा पहुंचे और सांसद के निवास के दरवाजे पर खड़े सांसद के खासमखास लोगों ने यह कहते हुए उन्हें भीतर जाने से रोक दिया कि यहां सिर्फ संपादकों को बुलाया गया है, खेल संवाददाताओं के लिए प्रवेश वर्जित है। मध्य प्रदेश सरकार के कहने पर विश्व की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ग्वालियर आई थीं।

वे प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चलें हम’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। यहां तक तो आयोजन सरकारी था। इसके बाद ग्वालियर की सांसद यशोधरा राजे ने साइना के शेष कार्यक्रमों को गैर सरकारी बना दिया। उन्होंने साइना के साथ अपने निवास पर ग्वालियर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों के संपादकों को चाय पर आमंत्रित किया।

सांसद का खेल प्रेम किसी से छिपा नहीं है, वे ग्वालियर में हॉकी की अकॉदमी लाईं, अभी भी खेलों के विकास के लिए ग्वालियर को धन दिलवाती और सांसद निधि से देती रहती हैं। सभी अखबारों के खेल संवाददाता सांसद के खेल प्रेम को बढ़-चढक़र कवरेज भी करते हैं। खेल संवाददाता पहुंच गए अपने-अपने संपादकों को साथ लेकर सांसद के निवास पर। दैनिक भास्कर के संपादक ने व्यस्तता के चलते खेल संवाददाता विशाल भदौरिया को भेजा था तो पत्रिका के संपादक हरीश मलिक अपने साथ सिटी चीफ संदीप गौतम को लेकर पहुंचे थे।

पीपुल्स के संपादक ग्वालियर के लिए नए हैं, इसलिए वे खेल रिपोर्टर रमन पोपली के साथ पहुंचे थे। संपादक की गैर मौजूदगी में साइना के साथ मिलने पहुंचे विशाल भदौरिया के साथ-साथ रमन पोपली और संदीप गौतम को सांसद निवास के दरवाजे पर खड़े एक होटल के मालिक ने यह कहते हुए रोक दिया इसमें सिर्फ संपादक आमंत्रित हैं, खेल रिपोर्टर नहीं। खेल रिपोर्टर भी मनमसोस कर बाहर खड़े रहे। सभी रिपोर्टर सांसद निवास के बाहर खड़े होकर भुनभुना रहे थे। हो सकता है साइना के साथ अपने निवास पर इस पार्टी का आयोजन करने वाली सांसद को इस बात की भनक भी न हो कि उनके दरवाजे पर खड़े लोगों ने किन लोगों को भीतर आने दिया है और किन्हें रोका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prashant rajawat-pariwar today

    July 21, 2010 at 12:13 pm

    khel patrakaro pareshan hone ki bat nahi, media me ye am bat hai

  2. sharadsharma

    July 22, 2010 at 1:08 pm

    sanjeev je ye gawlior hai,mathura nahi.

  3. Ratan Prakash

    July 25, 2010 at 8:40 pm

    sanjeev bhai itni beijjti.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...