Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लिब्राहन रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा : कल्याण

बाबरी ढांचा किसी सूरत में नहीं बचता : सजा मिली तो भुगतने को तैयार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि 6 दिसंबर, 1992 को कारसेवकों में ऐसा जुनून था कि बाबरी ढांचा किसी सूरत में नहीं बचता, गोलियां न चलवाकर कम से कम उन्होंने हजारों कारसेवकों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि ढांचा गिराना कोई साजिश नहीं थी. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कल्याण ने कहा कि ढांचा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन कई बार सुरक्षा के तमाम इंतजाम भी धरे के धरे रह जाते हैं.

बाबरी ढांचा किसी सूरत में नहीं बचता : सजा मिली तो भुगतने को तैयार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि 6 दिसंबर, 1992 को कारसेवकों में ऐसा जुनून था कि बाबरी ढांचा किसी सूरत में नहीं बचता, गोलियां न चलवाकर कम से कम उन्होंने हजारों कारसेवकों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि ढांचा गिराना कोई साजिश नहीं थी. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कल्याण ने कहा कि ढांचा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन कई बार सुरक्षा के तमाम इंतजाम भी धरे के धरे रह जाते हैं.

स्टार न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम जो कहूंगा, सच कहूंगा में दीपक चौरसिया के साथ बातचीत में कल्याण सिंह ने कहा कि लिब्राहन रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा है क्योंकि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम घसीटा गया है और 1990 में ही गुजर गए देवराहा बाबा का नाम लिया गया है. उन्होंनें कहा कि यह रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित और कूड़ेदान में फेंक देने के लायक है.

कानून बनाकर मंदिर बनाया जाए : कल्याण ने कहा कि कोर्ट उन्हें बाबरी ढांचा गिराने के लिए सजा देती है तो वो सजा भुगतने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश न देना गुनाह था तो वो गुनाहगार हैं. उन्होंने कहा कि संसद को कानून बनाकर मंदिर बनाने का रास्ता खोलना चाहिए.

मुसलमान मंदिर बनाने में सहयोग करें : कल्याण सिंह ने कहा कि उन्हें ढांचा गिरने का कोई अफसोस नहीं है और वह उनके लिए राष्ट्रीय गर्व का दिन है. उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने गुलामी का ढांचा गिराया था जिससे राम मंदिर का रास्ता खुल गया. उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति अब वहां से कोई नहीं हटा सकता और वहां अब मंदिर ही बनेगा. कल्याण ने मुसलमानों से मंदिर बनाने में सहयोग की अपील की.

समर्थकों से पूछेंगे आगे का रास्ता : कल्याण ने कहा कि मुलायम सिंह पर भरोसा करना उनकी गलती थी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 13-14 सीटें मिल रही थीं लेकिन उनके कारण उसे 23 सीटें मिलीं. उन्होंने कहा कि आगे वो क्या करेंगे इसका फैसला समर्थकों से रायशुमारी के बाद करेंगे. उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को दिल्ली और 4 दिसंबर को लखनऊ में समर्थकों की बैठक बुलाई गई है. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...