Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

मायूसी

हरीश चंद्र बर्णवाल लघुकथा

न्यूज रूम में मायूसी छाई हुई थी। वो भी सिर्फ एक हमारे चैनल के लिए ही क्यों, बल्कि इंडस्ट्री के तमाम बाकी नये न्यूज चैनलों के लिए बुरा दौर जो चल रहा था। कोई बड़ी खबर ही नहीं आ रही थी। चूंकि टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए न्यूज चैनल बिल्कुल नए नए थे, इसलिए झगड़ा टीआरपी का नहीं था, बल्कि अपने अस्तित्व को बनाए रखने का था। लोग न्यूज चैनल देखें, इसके लिए जरूरी था कि बड़ी घटनाएं होती रहें।

हरीश चंद्र बर्णवाल लघुकथा

न्यूज रूम में मायूसी छाई हुई थी। वो भी सिर्फ एक हमारे चैनल के लिए ही क्यों, बल्कि इंडस्ट्री के तमाम बाकी नये न्यूज चैनलों के लिए बुरा दौर जो चल रहा था। कोई बड़ी खबर ही नहीं आ रही थी। चूंकि टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए न्यूज चैनल बिल्कुल नए नए थे, इसलिए झगड़ा टीआरपी का नहीं था, बल्कि अपने अस्तित्व को बनाए रखने का था। लोग न्यूज चैनल देखें, इसके लिए जरूरी था कि बड़ी घटनाएं होती रहें।

टेलीविजन के नये नवेले पत्रकारों में भी काम करने का जज्बा पूरे उफान पर था। पर हर रोज कहां से कोई बड़ी घटना हो, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाए। कोई खबर आए भी तो वो दो-तीन मिनट से ज्यादा देर टिकती ही नहीं। ऐसे में पिछले कई दिनों से न्यूजरूम में मनहूसी छाई हुई थी। 

हफ्ते भर बाद एक दिन अचानक न्यूजरूम में हलचल शुरू हो गई। एसाइनमेंट से खबर आई कि अमृतसर में आतंकवादियों ने एक प्लेन हाइजैक कर लिया है। फिर क्या था। नये-नये टेलीविजन न्यूज चैनल के सारे लखटकिया पत्रकार (हजारोंटकिया पत्रकार भी शामिल हैं, लेकिन अखबार के पत्रकारों के सामने खुद को लखटकिया ही मानते थे) इस खबर पर टूट पड़े। उन्हें ये पता था कि इस खबर में काफी दम है। देश के एलिट क्लास के लिए ये एक बहुत बड़ी खबर है। दरअसल इससे पहले आईसी 814 विमान के अपहरण के दौरान टेलीविजन न्यूज चैनलों की लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ था। तमाम न्यूज चैनलों की टीआरपी भी एटरटेनमेंट चैनलों के मुकाबले काफी बढ़ी थी। ऐसे में सारे पत्रकार युद्धस्तर पर इस खबर पर पिल पड़े।

कोई ब्रेकिंग न्यूज लिखने में लगा था। तो कोई एंकर को घटना की जानकारी देने में। कोई प्लेन हाइजैक की भयावहता को अपनी स्क्रिप्ट की धार में पिरो रहा था, तो कोई इस घटना के बारे में तफ्सील से पता करने में। जूनियर पत्रकारों में कोई अमृतसर का फुटेज निकाल रहा था तो कोई आईसी 814 विमान का फुटेज। एक शख्स तो बकायदा आईसी 814 विमान अपहरण कांड के जरिये ये लिखने में जुटा था कि विमान अपरहण की ये घटना कितनी बड़ी है या फिर हो सकती है।

इस खबर को ताने हुए करीब 2-3 मिनट ही हुए होंगे कि अचानक एसाइनमेंट के सीनियर एडिटर नवची चीखते हुए आए और आउटपुट से कहने लगे कि ये खबर ड्रॉप कर दो। ये सुनते ही आउट पुट के तमाम लोगों के मुंह से एक चीख निकली – “क्या हुआ, क्यों ड्रॉप कर दें।“ फिर अचानक नवची ने आउट पुट के सीनियर एडिटर पिकलू की तरफ देखते हुए कहा “कोई अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि खुद सेना के जवान मॉक एक्सरसाइज कर रहे हैं। दरअसल वे देखना चाहते थे कि अगर इस बार अपहरण हुआ तो वो कैसे हेंडल करेंगे।“ इसे सुनते ही पिकलू ने आउट पुट के लोगों को सारे काम रोकने के आदेश दिए… और कहा “इसे क्या दिखाएं… साला ये भी टुच्ची खबर निकली। अब इसमें भी कोई दम नहीं।“ एक बार फिर न्यूजरूम में मायूसी छा गई।  


लेखक  हरीश चंद्र बर्णवाल न्यूज चैनल आईबीएन7 में एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। उनसे संपर्क करने के लिए आप उन्हें उनकी मेल आईडी [email protected] This e-mail address is being protected from spambots, you need JavaScript enabled to view it  पर मेल कर सकते हैं।

हरीश की अन्य कहानियों के लिए क्लिक करें-

  1. शालिनी की तीन गलतियां
  2. गरीब तो बच जाएंगे…
  3. आखिरी चेहरा
  4. सिर्फ 40 मरे !
  5. …यही तो एक पत्रकार की संवेदनशीलता है !!!
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...