Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टाइम्स ग्रुप के खिलाफ हाकरों ने खोला मोर्चा

फरीदाबाद जिले में हाकरों ने टाइम्स ग्रुप  के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कल से हाकर टाइम्स ग्रुप का कोई भी अखबार नहीं उठा रहे हैं। टाइम्स आफ इंडिया, नवभारत टाइम्स, ईटी हिंदी और ईटी अंग्रेजी– इन सभी अखबारों का हाकरों ने बहिष्कार कर दिया है। पता चला है कि इसके पीछे वजह नवभारत टाइम्स  की रीडर स्कीम से हाकरों को मिलने वाले कमीशन में कटौती है। फरीदाबाद न्यूजपेपर हाकर्स यूनियन  के नेता महावीर पांडेय ने भड़ास4मीडिया को बताया कि फरीदाबाद और गाजियाबाद जिलों के लिए टाइम्स ग्रुप प्रबंधन ने नवभारत टाइम्स  अखबार के लिए आठ महीने पहले एक स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहते कंपनी साढ़े तीन रुपये के नवभारत टाइम्स के लिए एक रीडर से एक साल के लिए 350 रुपये की जगह 250 रुपये सीधे ले लेती है। हाकर से कहा जाता है कि वे एजेंट से अखबार एक रुपये 65 पैसे में खरीदें और रीडर को दे दें। रीडर से कोई पेमेंट नहीं लेना है। महीना खत्म होने पर हाकर को रीडर से एक कूपन लेना है। इस कूपन को हाकर कंपनी में कैश कराएं।

कूपन के बदले कंपनी हाकर को हर महीने 105 रुपये देगी। महावीर के अनुसार इस स्कीम के आधार पर हम लोगों को पिछले आठ महीने से हर महीने हर कूपन पर 105 रुपये कंपनी देती रही है। अब जबकि स्कीम के खत्म होने में चार महीने बाकी रह गए हैं, कंपनी ने 105 रुपये देने से इनकार कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसके पास पैसा नहीं है, संकट का दौर चल रहा है इसलिए 105 रुपये की जगह हाकर सिर्फ 75 रुपये लेकर संतोष करें। महावीर पांडेय के मुताबिक इस शर्त को मानने से हम लोगों ने इनकार कर दिया। इसी के चलते टाइम्स ग्रुप  के सभी अखबारों को कल से हम लोग नहीं उठा रहे हैं।

न्यूजपेपर हाकर्स यूनियन ने टाइम्स प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर वे लोग हाकरों के पेट पर लात मारना जारी रखते हैं तो उनके अखबारों को होली जलाई जाएगी। सैकड़ों हाकरों ने आज फरीदाबाद पुलिस को लिखित नोटिस भेज दिया है कि वे लोग टाइम्स ग्रुप की मनमानी के खिलाफ उसके अखबारों को नहीं उठा रहे हैं और आगे आंदोलनात्मक कार्रवाई करेंगे। अगर कुछ होता है तो इसके लिए जिम्मेदार टाइम्स प्रबंधन होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...