Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पुनीत होंगे एस्सेल समूह के अगले चेयरमैन!

[caption id="attachment_15892" align="alignleft"]सुभाष चंद्रासुभाष चंद्रा[/caption]सुभाष चंद्रा ने जल्द रिटायर होने की बात कही : बोले- नया चेयरमैन नई पीढ़ी का होगा : एक गोल्फ चैनल और दो हाई डिफनीशन फिल्मी चैनल लांच करेगा समूह : अगले साल अंग्रेजी न्यूज चैनल भी लाने की है तैयारी : जी ग्रुप की पैरेंट कंपनी एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा भारतीय टेलीविजन मीडिया इंडस्ट्री के चमत्कार पुरुष जैसे हैं। देखते ही देखते ब्राडकास्टिंग की दुनिया का सरताज बन बैठा यह शख्स जीवन में संघर्ष के कई कठिन दौर से भी गुजर चुका है। पर स्पष्ट दृष्टिकोण और जी-तोड़ मेहनत के कारण सक्सेसफुल सुभाष चंद्रा आज ढेरों मीडिया उद्यमियों के रोल माडल हैं। सुभाष चंद्रा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है, यह कह कर कि वे जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। 

सुभाष चंद्रासुभाष चंद्रा ने जल्द रिटायर होने की बात कही : बोले- नया चेयरमैन नई पीढ़ी का होगा : एक गोल्फ चैनल और दो हाई डिफनीशन फिल्मी चैनल लांच करेगा समूह : अगले साल अंग्रेजी न्यूज चैनल भी लाने की है तैयारी : जी ग्रुप की पैरेंट कंपनी एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा भारतीय टेलीविजन मीडिया इंडस्ट्री के चमत्कार पुरुष जैसे हैं। देखते ही देखते ब्राडकास्टिंग की दुनिया का सरताज बन बैठा यह शख्स जीवन में संघर्ष के कई कठिन दौर से भी गुजर चुका है। पर स्पष्ट दृष्टिकोण और जी-तोड़ मेहनत के कारण सक्सेसफुल सुभाष चंद्रा आज ढेरों मीडिया उद्यमियों के रोल माडल हैं। सुभाष चंद्रा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है, यह कह कर कि वे जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। 

अपने सुपुत्र पुनीत गोयनका के साथ सीएनबीसी टीवी18 के साथ एक टाक शो में शामिल 58 वर्षीय सुभाष चंद्रा से जब पूछा गया कि वे अपने उत्तराधिकारी के हाथों समूह कब सौंपेंगे तो सुभाष बोले- जिस दिन रिटायर होने के बारे में फैसला लूंगा। उनसे पूछा गया कि वे कब रिटायर होंगे तो सुभाष चंद्रा का जवाब था- मैं सोचता हूं कि मेरे फैसले से बहुत लोग आश्चर्यचकित होंगे।

इस सवाल पर कि वे किस रूप में आश्चर्यचकित करेंगे, देर तक अपने पद पर बने रहकर या जल्दी ही पद छोड़कर तो सुभाष चंद्रा ने कहा- जल्दी पद छोड़ने का फैसला करके। सुभाष चंद्रा से पूछा गया कि अगला चेयरमैन उनकी पीढ़ी का होगा या नई पीढ़ी का तो सुभाष ने स्पष्ट किया कि उत्तराधिकारी नई पीढ़ी का होगा। तो क्या वह पुनीत या अमित के जनरेशन का होगा, इस सवाल का जवाब सुभाष चंद्रा ने हां में दिया।

ज्ञात हो कि एस्सेल ग्रुप के कामधाम को सुभाष चंद्रा के साथ उनके दो भाई जवाहर गोयल और लक्ष्मी नारायण गोयल मिलकर संभालते हैं। सुभाष चंद्रा के पुत्र पुनीत गोयनका ग्रुप की मीडिया कंपनी जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइज लिमिटेड के हेड हैं। सुभाष चंद्रा की बात से कयास लगाया जाने लगा है कि एस्सेल ग्रुप के अगले चेयरमैन पुनीत गोयनका हो सकते हैं।

सीएनबीसी टीवी18 के साथ बातचीत में आगे की योजनाओं के बारे में पुनीत गोयनका ने बताया कि जी जल्द ही एक गोल्फ चैनल और दो हाई डिफनीशन मूवी चैनल लांच करने जा रहा है। मूवी चैनलों में एक अंग्रेजी का होगा और दूसरा हिंदी का। गोयनका ने यह भी बताया कि ग्रुप अंग्रेजी में एक न्यूज चैनल लाने की योजना को अंतिम रूप दे चुका है और इसे अगले वित्तीय वर्ष में मूर्त रूप दिया जाएगा।

सीएनबीसी टीवी18 के साथ सुभाष चंद्रा की पूरी बातचीत को यहां पढ़ा जा सकता है- I will surprise people by retiring early: Chandra

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...