दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली से एक विकेट और गिरने की सूचना है। चीफ कापी एडीटर और मेट्रो डेस्क इंचार्ज सुजीत वाजपेयी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। सुजीत वाजपेयी का कहना है कि वे अपनी नई पारी के बारे में शीघ्र घोषणा करेंगे, अभी सब कुछ गोपनीय है। सुजीत वाजपेयी दैनिक हिंदुस्तान में 13 वर्षों से थे। इसके पहले वे दैनिक जागरण के ब्यूरो में थे। वे अमर उजाला के लिए दिल्ली, मेरठ और बरेली में काम कर चुके हैं। वे संडे मेल में लंबे समय तक कार्यरत रहे। सुजीत वाजपेयी दैनिक हिंदुस्तान की संपादकीय टीम के तेज तर्रार लोगों में से माने जाते हैं। वे किस अखबार में जा रहे हैं, इसको लेकर लोग कयास लगा रहे हैं।
गाजियाबाद वाले अजय ओदिच अब नई दुनिया में
गाजियाबाद से राष्ट्र नियंता मैग्जीन निकाल रहे अजय ओदिच ने अब फिर से नौकरी शुरू करने की ठान ली है। सूचना है कि वे नई दुनिया के लिए गाजियाबाद ब्यूरो के प्रभारी होंगे। लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय अजय कई अखबारों में काम कर चुके हैं। वे राष्ट्रीय सहारा के लिए गाजियाबाद में रिपोर्टिंग कर चुके हैं, दैनिक जागरण के साथ लुधियाना में काम कर चुके हैं।











