Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बीमार पत्रकार साथी के लिए आगे आए कई लोग

भड़ास4मीडिया पर पत्रकार सुनील कुमार गौतम की दशा-दुर्दशा की खबर पढ़कर उनके मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। सबसे पहले राजस्थान पत्रिका के अजमेर संस्करण के संपादकीय प्रभारी बीरेंद्र आर्य ने गौतम जी से बातचीत की और उनका एकाउंट नंबर लेकर उसमें 2000 रुपये जमा करा दिए। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने बीमार पत्रकार साथी के लिए 25000/- इकट्ठा कर उन्हें सौंप दिए। यूनियन के अध्यक्ष कमलेश सिंह, पत्रकार अरुण कुमार और भोला नाथ ने आईजीआईएमएस पटना के प्राइवेट वार्ड में सुनील कुमार गौतम से भेंट की। यहीं पर इन लोगों ने उन्हें 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इन पत्रकार प्रतिनिधियों ने गौतम जी को आश्वस्त किया कि एक-एक लाख रुपये के जो दो इंजेक्शन लगने हैं, उसके लिए हर संभव मदद करेंगे।

सुनील कुमार गौतम ने बताया कि भड़ास4मीडिया पर उनको लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद देश के कोने-कोने से पत्रकार साथियों के फोन आ रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़े होने का एहसास करा रहे हैं। सुनील कुमार गौतम का कहना है कि मानवीयता हर हाल में जिंदा रहे, यह उनकी कामना है, वो भले रहें या न रहें।

अगर आप भी गौतम जी के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आप सीधे उनसे उनके मोबाइल नंबर  09431080582 पर फोन कर बात करें और उनका एकाउंट नंबर लेकर उसमें 100 रुपये से लेकर जितनी मदद करने की हैसियत हो, उतनी रकम जमा कर सकते हैं। गौतम जी की परेशानियों के बारे में जानना चाहते हैं तो भड़ास4मीडिया और भड़ास पर प्रकाशित पोस्टों को जरूर पढ़ें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...