अमर उजाला, कानपुर में प्रादेशिक डेस्क के प्रभारी के रूप में कार्यरत सूर्य प्रकाश तिवारी के बारे में सूचना मिली है कि वे अमर उजाला अखबार से कार्यमुक्त हो गए हैं. चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत सूर्य प्रकाश अमर उजाला के साथ करीब 18 वर्षों से जुड़े हुए थे. सूत्रों का कहना है कि सूर्य प्रकाश के खिलाफ कुछ शिकायतें अमर उजाला प्रबंधन को मिली थीं.
प्रबंधन ने अपने स्तर पर इन आरोपों की जांच पिछले दिनों कराई. जांच हो जाने के बाद इसी सिलसिले में उन्हें अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था. बताया जाता है कि नोएडा में अमर उजाला के कई वरिष्ठों से मुलाकात के बाद प्रबंधन का रुख अनुकूल न देख सूर्य प्रकाश ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी.
सूर्य प्रकाश कानपुर के पड़ोसी जिले उन्नाव के रहने वाले हैं. वे स्वतंत्र भारत में भी काम कर चुके हैं. फील्ड और डेस्क के माहिर पत्रकार माने जाने वाले सूर्य प्रकाश अमर उजाला, कानपुर के लिए कई मोर्चों पर दायित्व निभा चुके हैं. वे रिपोर्टिंग, ब्यूरो, डेस्क सभी मोर्चों पर सक्रिय रहे हैं. बताया जाता है कि अमर उजाला, कानपुर के सबसे पुराने सदस्य रहे हैं सूर्य प्रकाश. सूर्य आगे क्या करने वाले हैं, इसका पता नहीं लग पाया है.












Anand Tiwari, Punjab
March 14, 2010 at 7:37 am
Amar Ujala ko shayed purane logo ki jarurat nahi hai, agar aisa hi chalta raha to bagwan hi malik hai, India mein papers ki koi kami nahi hai, purane logo ko kahi na kahi kaam mil hi jayega
awanish yadav
March 15, 2010 at 4:03 am
AMAR UJALA KO AUB ACCHAY LOGON KI JAROORAT NAHIN RAHI.AAP KOI AUR RASTA TALASH LIJIYE.