Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सुशील त्रिपाठी की स्मृति में पुरस्कार की घोषणा

वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्रिपाठी की स्मृति में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ हर वर्ष वाराणसी के एक खोजी पत्रकार को उसकी रिपोर्ट के लिए 11 हजार रुपये का पुरस्कार देगा। यह घोषणा वाराणसी में रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में सुशील त्रिपाठी की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुंबई के वरिष्ट पत्रकार सुमंत मिश्र ने की। सुमंत ने कहा कि पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में वाराणसी के ही तीन वरिष्ठ पत्रकार होंगे। काशी पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा गया कि सुशील त्रिपाठी सामाजिक सरोकार और मूल्य आधारित पत्रकारिता के ध्वजवाहक के रूप में महज पत्रकारिता जगह ही नहीं बल्कि समूचे समाज में याद किए जाते रहेंगे। उनके असामयिक निधन से बनारस की पत्रकारिता की नई पीढ़ी ने अपना प्रेरक खो दिया है।

समाजवादी चिंतक विजय नारायण, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र नारायण शर्मा, वेद प्रकाश सिंह, जगत शर्मा, बीएचयू के पूर्व छात्र नेता अफलातून देसाई, सियाराम यादव, डा. अत्रि भारद्वाज, भाजपा नेता डा. महेंद्र नाथ पांडेय, साहित्यकार और पत्रकार अजय मिश्र, संजय अस्थाना, युवा पत्रकार बृजेश यादव, कांग्रेस नेता राजेश अत्री, जवाहर लाल सेठ, मोहन सिंह, सुरेश प्रताप, सुमंत मिश्र, रजनीश त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, मेराज अहमद, ममता पांडेय, सूबेदार सिंह, देवानंद सिंह, प्रवीण कुमार आदि वक्ताओं ने सुशील जी के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता योगेश कुमार गुप्त ने की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में नगर के पत्रकारों के अलावा बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, विधायक द्वय अजय राय और राजकुमार गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, वाराणसी आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...