Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

ताज प्रेस क्लब : पुराने लौटेंगे या नए जीतेंगे?

ताज प्रेस क्लब, आगरा के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान 4 अप्रैल को है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। नए और युवा प्रत्याशियों ने चुनाव को हाईटेक बना दिया है। चुनाव में पहली बार बैनर, स्टीकर्स, कार्ड, ई-मेल, एसएमएस आदि का इस्तेमाल हो रहा है।

ताज प्रेस क्लब, आगरा के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान 4 अप्रैल को है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। नए और युवा प्रत्याशियों ने चुनाव को हाईटेक बना दिया है। चुनाव में पहली बार बैनर, स्टीकर्स, कार्ड, ई-मेल, एसएमएस आदि का इस्तेमाल हो रहा है।

शहर के सभी अखबारों के दफ्तरों में इस समय प्रत्याशी अपनी हाजिरी बजा रहे हैं। इस चुनाव की खास बात यह भी है कि इसमें जातिवाद का रंग भी घुलता दिखाई दे रहा है। कई लोगों के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न है। प्रेस क्लब के एक पूर्व अध्यक्ष ने अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारा है जिसके चलते उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।  अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र यादव, अमी आधार निडर और अनिल शर्मा के बीच टक्कर है। महासचिव पद पर निवर्तमान महासचिव उपेंद्र शर्मा और कमल अग्रवाल के बीच टक्कर है। इन दो पदों पर निवर्तमान पदाधिकारियों की वापसी होगी या नए जीतेंगे, यह तो वोटों की गिनती के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन दोनों ही पक्ष जीतने के लिए जमकर जोर लगाए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अजय शर्मा, मनोज मिश्रा, राजेश दीक्षित, अधर शर्मा, अनिल दीक्षित, अरुण रावत और रूपेश कुमार सिंह के बीच लड़ाई है। उपाध्यक्ष पद पर तीन लोग चुने जाएंगे। कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर महेश धाकड़ और आशीष भटनागर में कांटे की टक्कर है। सचिव पद पर राजा बाबू  अग्रवाल, डा. महाराज सिंह परिहार, यतीश लवानिया, सुनीत कुलश्रेष्ठ, मुनींद्र शंकर त्रिवेदी, नरेंद्र प्रताप सिंह, पवन तिवारी के बीच लड़ाई है। सचिव पद पर भी तीन ही प्रत्याशी चुने जाएंगे।  कार्यसमिति के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 11 को चुना जाना है। बहरहाल इंतजार है चार अप्रैल का। जब पत्रकार अपने मत को मतपेटिकाओं में डालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj pachoori

    April 9, 2010 at 5:54 pm

    pawan tiwari ji ko dher sari badhaiyan

  2. pawan tiwari

    April 1, 2010 at 8:14 pm

    प्रेस क्लब की तस्वीर बदलनी है. लिहाजा नए लोगों का जीतना बड़ा जरूरी है/

  3. sant

    April 3, 2010 at 10:24 am

    PATARKRO KO AK DUSARE KI PANTE UTARANE KA SHAOK HEA.
    BINA SUBUT KE BOLANE KI ADAT HEA

  4. Dilip Yadav

    April 3, 2010 at 3:29 pm

    nay nao din purana so din bhi ek khavat he-dilip yadav mathura-09359443003

  5. surya

    April 3, 2010 at 7:23 pm

    AGRA NAE CHEHRE NAHE AAENGE TO PURANI TASHVEER NAHE BADLEGE
    LIHAZA HAME NAE CHEHRE CHUNANE HONGW….JAI HIND

  6. SURAJJ TIWARI

    April 3, 2010 at 7:26 pm

    Bahut Bada Ulat Fher Dekhne Ko Milega,Youth Ka in chunavo me bolwala rahega,rehna bhe chahiye youth is d power….

  7. SURAJJ TIWARI

    April 3, 2010 at 8:26 pm

    बूढ़ों ने कुछ नहीं किया, अब नए लोगों की बारी है

  8. ravi

    April 3, 2010 at 8:31 pm

    pawan bhai ko jitana hai

  9. जयंत अवस्थी 'बेताल'

    April 4, 2010 at 9:44 am

    अपने कई छोटे-बड़े भाई ताज प्रेस क्लब के इस घमासान में शामिल है। मुझे तो उन पर पूरा भरोसा है…अगर दूसरों ने भी भरोसा जताया तो आज तस्वीर जरूर बदलेगी

  10. ravi

    April 4, 2010 at 4:16 pm

    maja aa gaya ji ab club ki tasbir jaroor badlegi yuba kuch na kuch jaroor karenge unki soch bujurgo se thodi alag hai

    naya dekhne ko milega

    sabhi ko cong.

  11. surajj tiwari

    April 4, 2010 at 6:24 pm

    TAJ PRESS CLUB ELECTION 2010 KA RESULT AA GAYA HE,JEETE HUE CANDIDATES KO HARDIK MANGAL KAMNAE. AAP LOGO NE BATA HI DIYA KI YOUTH IS D POWER.PAWAN TIWARI,MANOJ BHAI OR DHAKAD JI VIJAE HUE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...