Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

”दी इकानामिस्ट” के टीवी कंपेन को देखिए

हिंदी या अन्य भारतीय भाषाओं के अखबार – प्रकाशन समूह – मीडिया हाउस ऐसे प्रभावित करने वाले कंपेन कम ही प्लान-लांच करते हैं. इन दो टीवीसी को देखिए. इसे देखते हुए एक ग्लोबल विजन का एहसास होगा. ग्लोबल दुख-सुख की अनुभूति होगी. ब्रिटिश अखबार ‘दी इकानामिस्ट’ ने भारत में ब्रांड कंपेन शुरू किया है. दी इकानामिस्ट (इंडिया) की मैनेजिंग डायरेक्टर सुप्रियो गुहा ठकुराता हैं. इस वीकली ने भारत में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु को कंपेन के लिए चुना है.

हिंदी या अन्य भारतीय भाषाओं के अखबार – प्रकाशन समूह – मीडिया हाउस ऐसे प्रभावित करने वाले कंपेन कम ही प्लान-लांच करते हैं. इन दो टीवीसी को देखिए. इसे देखते हुए एक ग्लोबल विजन का एहसास होगा. ग्लोबल दुख-सुख की अनुभूति होगी. ब्रिटिश अखबार ‘दी इकानामिस्ट’ ने भारत में ब्रांड कंपेन शुरू किया है. दी इकानामिस्ट (इंडिया) की मैनेजिंग डायरेक्टर सुप्रियो गुहा ठकुराता हैं. इस वीकली ने भारत में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु को कंपेन के लिए चुना है.

इसके लिए दो टीवी कंपेन लांच किए गए हैं. दोनों टीवीसी में से एक तो चीन के उन श्रमिकों के बच्चों पर आधारित है जो भारत में चीनी कारखानों में काम करने आए हुए हैं और उनके बच्चे स्थानीय स्कूलों में हिंदी सीख रहे हैं. ग्लोबलाइजेशन के चलते कैसे भाषा और संस्कृति का प्रचार-प्रसार खुद ब खुद हो जा रहा है, यह संदेश इस टीवीसी में छिपा है. चीन जैसे सफल आर्थिक देश के लोग अपने देश के लोगों द्वारा भारत में चलाए जा रहे कारखानों में काम करने आ रहे हैं. मय परिवार के. कई संदेश छिपे हैं इस टीवीसी में. वैसे, टीवीसी में दर्शकों से आह्वान किया गया है कि वे संदेश के मर्म को बूझें. दूसरे टीवीसी में अफ्रीकी बच्चों को दिखाया गया है जिनका बचपन गृह युद्ध के कारण बर्बाद हो रहा है. हीरे के लिए अफ्रीकी देशों में मची मारकाट के कारण बच्चों को भी हथियार थमा दिया जाता है. इन दोनों टीवीसी का निर्देशन गुर्ड मार्निंग फिल्म्स के शशांत चतुर्वेदी ने किया है. आइए, इन दोनों टीवी कंपेन को यहीं देख लें, यूट्यूब के सौजन्य से. क्लिक करें-

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Jeet Bhati

    May 15, 2010 at 10:42 pm

    लाज़वाब…बेहतीन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...