Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संजीव चौहान फोकस में, परमेंद्र फिर जी न्यूज में

sanjiv chauhanआज तक और स्टार न्यूज जैसे चैनलों में सफल पारी खेलने वाले संजीव चौहान का इंडिया न्यूज का कार्यकाल छोटा रहा।  कुछ महीने पहले उन्होंने इस संस्थान में काम करने की जगह इसे टाटा बाय बाय बोलकर घर बैठने को ज्यादा उचित समझा। लेकिन संजीव अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। महिलाओं पर केंद्रित नए लांच होने वाले टीवी न्यूज चैनल फोकस में वे स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) के हेड बनाए गए हैं। उन्हें अपनी टीम बनाने की छूट दी गई है। संजीव इंडिया न्यूज में नेशनल क्राइम हेड थे।

sanjiv chauhanआज तक और स्टार न्यूज जैसे चैनलों में सफल पारी खेलने वाले संजीव चौहान का इंडिया न्यूज का कार्यकाल छोटा रहा।  कुछ महीने पहले उन्होंने इस संस्थान में काम करने की जगह इसे टाटा बाय बाय बोलकर घर बैठने को ज्यादा उचित समझा। लेकिन संजीव अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। महिलाओं पर केंद्रित नए लांच होने वाले टीवी न्यूज चैनल फोकस में वे स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) के हेड बनाए गए हैं। उन्हें अपनी टीम बनाने की छूट दी गई है। संजीव इंडिया न्यूज में नेशनल क्राइम हेड थे।

आज तक में स्पेशल करेस्पांडेंट और उसके पहले स्टार न्यूज में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट थे। दिल्ली में लंबे समय तक पत्रकारिता कर रहे संजीव ने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक कई अखबारों और टीवी चैनलों में काम किया। अपराध की रिपोर्टंग के विशेषज्ञ माने जाने वाले संजीव चौहान ने भड़ास4मीडिया को बताया कि वे जल्द ही फोकस ज्वाइन करेंगे और नई पारी में वे काम के जरिए खुद को साबित करेंगे,  उससे पहले कुछ भी बोलना उचित नहीं है।

दूसरी खबर। प्रोड्यूसर परमेंद्र मोहन ने आज तक को टाटा बाय बाय करने का मन बना लिया है।  वे इस्तीफे के लिए नोटिस दे चुके हैं। दीपावली तक वे वापस जी न्यूज में लौट चुके होंगे। पुराने घर में नई पारी की बैटिंग सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में करेंगे। परमेंद्र ने हैदराबाद में ईटीवी न्यूज़, यूपी के बुलेटिन प्रोड्यूसर के रूप में टीवी में करियर की शुरुआत की थी। वहां से दिल्ली आकर सहारा समय, मध्य प्रदेश से जुड़ गए। उसके बाद ज़ी न्यूज़ पहुंचे। ज़ी न्यूज़ में प्रोड्यूसर थे और इसी पोस्ट पर डेढ़ साल पहले आज तक पहुंचे थे। अब वापस ज़ी न्यूज़ में सीनियर प्रोड्यूसर पद पर जा रहे हैं। परमेंद्र ने भड़ास4मीडिया को बताया कि ज़ी न्यूज़ से उनका भावनात्मक लगाव रहा है। इसी वजह से वहां से आए बुलावे को वे टाल नहीं पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि वे आज तक से इस्तीफा दे चुके हैं और इस महीने नोटिस पीरियड पर हैं।


अगर आप भी किसी नई जगह ज्वाइऩ करने जा रहे हैं, ज्वाइन कर चुके हैं तो इस बारे में भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए सूचित कर सकते हैं। इन तीनों मेल आईडी [email protected], [email protected], [email protected] में से किसी पर भी आप सूचनाएं मेल कर सकते हैं। आप 09999330099 पर एसएमएस या फोन करके भी सूचित कर सकते हैं। हिंदी मीडिया के इस सबसे बड़े मंच से आपके जुड़ाव का स्वागत करते हैं। भड़ास4मीडिया टीम उम्मीद करती है कि आप इस मंच की मजबूती के लिए अपना सक्रिय सहयोग देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...