एनईटीवी ग्रुप की ओर से महिलाओं पर केंद्रित चैनल फोकस टीवी की लांचिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इन दिनों नए लोग धड़ाधड़ ज्वाइन कर रहे हैं। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार नीलांजना बैनर्जी को चैनल का डिप्टी मैनेजिंग एडीटर (डीएमई) नियुक्त किया गया है। नीलांजना का मीडिया में 10 वर्षों का अनुभव है। वे एनडीटीवी, डीडी न्यूज समेत कई चैनलों में काम कर चुकी हैं। इनपुट एडीटर का काम देख रही हैं सीनियर एडीटर अंजू ग्रोवर। एसाइनमेंट हेड के तौर पर गार्गी बोरदोलइ मोर्चा संभाल चुकी हैं। अदिति कौल ने इनपुट डेस्क पर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू की है।
सीनियर एडीटर बनकर आईं सुनीता ओबेराय प्रोग्रामिंग हेड हैं। प्रोग्रामिंग में पूनम डागर और गरिमा ने सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है। इंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हैं सीनियर प्रोड्यूसर सुर्भिता गुप्ता। क्राइम हेड के रूप में सीनियर प्रोड्यूसर सुनील वर्मा ने काम संभाला है जबकि स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के मुखिया बने हैं संजीव चौहान। संजीव का पद डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का है। हिंदी के लिए प्रमोद, प्रवीण, योगेश गुलाटी बुलेटिन प्रोड्यूसर बनाए गए हैं जबकि अंग्रेजी के लिए चिरंजीता। आउटपुट में न्यूज एडीटर के रूप में अंशुला श्रीवास्तव काम देख रही हैं। आउटपुट हेड के रूप में अभी किसी ने ज्वाइन नहीं किया है। इसके लिए योग्य पत्रकार की तलाश जारी है।











