Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कातिल की झोली में यूपी-बिहार भी, न्यूज24 से दो गए

आईएएस की नौकरी से वीआरएस लेकर मीडिया फील्ड में कूदे जगदीश चंद्र अरोड़ा उर्फ जगदीश ‘कातिल’ को ईटीवी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब यूपी व बिहार का भी प्रभार सौंप दिया है। कातिल ने एक सितंबर से मीडिया की पारी शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि कातिल के दो महीनों के परफारमेंस से ईटीवी प्रबंधन गदगद है।

न्यूज 24 को दो पत्रकारों ने बाय बाय बोलकर इंडिया टीवी का दामन थामा है। मुकेश केजरीवाल और विकास कौशिक ने इस्तीफा दे दिया है। मुकेश न्यूज 24 से इसकी लांचिंग से जुड़े हुए थे। वे अमर उजाला से आए थे। विकास न्यूज 24 में प्रोग्रामिंग में थे। वे बीएजी के जमाने से जुड़े हुए थे। अच्छा पद-पैकेज मिलने के चलते उन्हें जाना पड़ा।

रजत टंडन नौकरी तलाश रहे, राजस्थान में वीओआई के दर्जनों आफिस बंद

न्यूज 24 के ही रजत टंडन के बारे में खबर है कि वे इन दिनों लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। बताया जाता है कि प्रबंधन किसी मसले को लेकर उनसे नाराज चल रहा है। उन्हें निकल लेने के संकेत दे दिए गए हैं।

वीओआई ने श्रीगंगानगर में ब्यूरो आफिस को बंद कर दिया है। यहां रिपोर्टर, स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति की गई थी।  रिपोर्टर को पहले ही चलता कर दिया गया। श्रीगंगानगर के अलावा सूरतगढ़, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ जैसे दर्जन भर इलाकों में भी स्ट्रिंगर रखे गए थे। इन सभी को हटा दिया गया है। आफिस में जितना भी सामान था उसे हटाया जा चुका है। हटाए गए स्ट्रिंगर से चैनल का लोगो ले लिया गया है। बताते हैं कि स्टिंगरों का वीओआई पर जो बकाया है, उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...