Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

धंधेबाजी के खिलाफ कई वरिष्ठों ने वीओआई छोड़ा

पत्रकारों से धंधा कराने के वीओआई प्रबंधन के फैसले के खिलाफ सच्चे पत्रकारों ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। आशीष मिश्र ने इस्तीफा देकर जो शुरुआत की है उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कई वरिष्ठ और संवेदनशील पत्रकारों ने वीओआई को बाय बाय बोल दिया। इनमें प्रमुख हैं वीओआई के रीजनल चैनलों के हेड मुकेश कुमार, वीओआई के यूपी-उत्तराखंड के स्टेट हेड अश्विनी भटनागर, प्रिंसिपल करेस्पांडेंट अनुपमा त्रिपाठी, मीनल, आमिर हुसैन। यूपी के कई जिलों से वीओआई प्रतिनिधियों के इस्तीफे की खबर है। मुकेश कुमार वीओआई के संपादकीय स्तंभों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इस्तीफे से संबंधित नोटिस वीओआई प्रबंधन को थमा दिया है। सूत्रों का कहना है कि पत्रकारों से धंधेबाजी कराने के वीओआई प्रबंधन के फैसले से मुकेश कुमार बेहद नाराज थे।

ज्ञात हो कि मुकेश कुमार के नेतृत्व में ही वीओआई के राजस्थान और एमपी-सीजी चैनल लांच किए गए। अब यूपी लांचिंग की तैयारियां चल रही थी। अपने 23 वर्षों के पत्रकारीय करियर में मुकेश कुमार प्रिंट और टीवी दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे। वे प्रिंट में छह वर्ष रहे। वर्ष 93 से टीवी में हैं। उन्होंने टीवी में सहारा का एमपी चैनल और एस1 लांच किया। मुकेश संवेदनशील पत्रकार के साथ-साथ साहित्यकार भी हैं। वे डा. श्याम कश्यप के साथ मिलकर टीवी जर्नलिज्म पर सीरिज लिख रहे हैं। इस सीरिज की दो किताबें आ चुकी हैं। तीसरी पर काम चल रहा है। वे ‘हंस’ में तीन वर्षों से नियमित रूप से कालम लिख रहे हैं। उनकी लिखी कई कविताएं और कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। मुकेश कुमार ने इस्तीफा देकर साबित किया है कि वे लेखन में ही नहीं बल्कि व्यवहार में भी आदर्श और सरोकार को जीते हैं।

दूसरा बड़ा विकेट वीओआई के यूपी और उत्तराखंड के हेड अश्विनी भटनागर का गिरा है। सूत्रों के मुताबिक 10 वर्षों तक टीओआई और 14 वर्षों तक ट्रिब्यून जैसे मीडिया संस्थान में काम करने वाले अश्विनी वीओआई प्रबंधन के अनप्रोफेशनल और अनएथिकिल रवैए से परेशान थे। साथ ही, पिछले दो महीने से उनके समेत पूरे स्टाफ को सेलरी भी नहीं मिल रही थी। बताया जाता है कि प्रबंधन ने स्टेट हेड से लेकर जूनियर रिपोर्टर तक के लिए बिजनेस टारगेट फिक्स कर दिया था। इन पर कहीं से भी पैसे लाने को दबाव डाल रहा था। इन सभी कारणों के चलते अश्विनी भटनागर और उनकी टीम के दर्जन भर लोगों ने वीओआई को टाटा बाय बाय बोल दिया। इस्तीफा देने वालों में अश्विनी के अलावा प्रिंसिपल करेस्पांडेंट अनुपमा त्रिपाठी, मीनल, आमिर हुसैन, बनारस से उत्पल पाठक आदि हैं। इलाहाबाद और आगरा से भी कई इस्तीफे होने की खबर है। बताया जाता है कि यूपी और उत्तरांचल के स्टेट हेड अश्विनी भटनागर के लिए वीओआई मैनेजमेंट ने साल में 6 करोड़ रुपये देने का टारगेट फिक्स कर रखा था, हालांकि इस बात की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...