Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शैलेश निगम गए लहरें में, शशि रंजन साधना संग

Lahren TVइंडिया टीवी के एसाइनमेंट सेक्शन में काम कर रहे शैलेश निगम ने अब इस संस्थान को टाटा बाय बाय बोल दिया है। उन्होंने नई पारी लहरें संग शुरू की है। मुंबई से लांच किए जाने वाले फिल्मी खबरों के चैनल लहरें में शैलेश एसाइनमेंट हेड के रूप में काम देखेंगे। ज्ञात हो कि टीवी 9 और लहरें की टीम काफी समय से चैनल लाने में जुटी है। चैनल का टेस्ट सिगनल शुरू हो गया है जो इस समय कई डीटीएच सर्विस में मौजूद है। लांचिंग के लिए लहरें के दिल्ली ब्यूरो हेड विजयपाल सिंह और संवाददाता रीना लांबा को मुंबई बुला लिया गया है।

शशि रंजन बने साधना के बिहार-झारखंड हेड, लांचिंग 20 दिसंबर को

साधना ग्रुप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए रीजनल चैनल लांच करने के बाद अब बिहार और झारखंड के लिए चैनल लांच करने की तैयारियों में जुटा है। खबर है कि 20 दिसंबर को साधना के बिहार-झारखंड चैनल की लांचिंग होगी। सहारा समय और ईटीवी के बाद बिहार-झारखंड के लिए यह तीसरा रीजनल चैनल होगा। साधना न्यूज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल है जो सहारा समय में लंबे समय तक प्रभावी भूमिका में काम कर चुके हैं।

बिहार-झारखंड के चैनल के हेड शशि रंजन बनाए गए हैं। शशि रंजन ने वायस आफ इंडिया को टाटा बाय बाय बोल दिया है। शशि सहारा समय के बिहार चैनल के भी हेड रह चुके हैं। वे जी न्यूज के ब्यूरो चीफ के रूप में काम कर चुके हैं। साधना ग्रुप बिहार-झारखंड चैनल के लिए सात ब्यूरो बना रहा है जिसमें पटना और रांची भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि बिहार-झारखंड के बाद साधना ग्रुप उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रीजनल चैनल जनवरी महीने में लांच करने के लिए जुटेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...